Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सनातन धर्म को कैसा गुरु दे रहे?' Mamta Kulkarni के महामंडलेश्वर बनने पर उठा सवाल, कहा- 'जेल जा चुकी हैं वो'

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 04:26 PM (GMT+05:30)

    कभी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) अब संन्यासी बन गई हैं। हाल ही में उन्हें महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा का ...और पढ़ें

    ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर भड़कीं धर्म गुरु। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर भड़कीं धर्म गुरु। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर उठे सवाल
    2. धार्मिक गुरु ने ममता कुलकर्णी के विवादों का किया जिक्र
    3. ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में लिया है संन्यास

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण अर्जुन से मशहूर हुईं बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) अब किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। अभिनेत्री के महामंडलेश्वर बनने को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। हाल ही में, ट्रांसजेंडर कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी (Himangi Sakhi) ने ममता के महामंडलेश्वर बनने पर आपत्ति जताई है।

    ममता कुलकर्णी 25 साल बाद अपने देश लौटी हैं और वो भी संन्यासी बनने। कुंभनगरी में ममता को संन्यास लेने के बाद किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया। हालांकि, विवादों में रहीं एक्ट्रेस के महामंडलेश्वर बनने पर कई लोग नाराज हैं। हिमांगी सखी ने भी एक हालिया इंटरव्यू में नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि किन्नर अखाड़ा ने पब्लिसिटी के लिए ममता को महामंडलेश्वर बनाया है।

    क्या पब्लिसिटी के लिए महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी?

    एएनआई के साथ बातचीत में हिमांगी सखी ने कहा, "ममता कुलकर्णी को पब्लिसिटी के लिए किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर बनाया है। समाज उनके अतीत को अच्छी तरह जानता है। वह पहले भी ड्रग मामलों में जेल जा चुकी हैं। अचानक वह भारत आती हैं, महाकुंभ में भाग लेती हैं और उन्हें महामंडलेश्वर का पद दे दिया जाता है। इसकी जांच होनी चाहिए।"

    यह भी पढ़ें- संन्यासी बनीं Mamta Kulkarni ने Topless फोटोशूट से मचाई थी सनसनी, भरना पड़ा था 15 हजार रुपये का जुर्माना!

    Mamta Kulkarni Sanyas

    Mamta Kulkarni in Mahakumbh - Instagram

    ममता कुलकर्णी पर फूटा गुस्सा

    हिमांगी सखी ने गुरु का पद के लिए ममता कुलकर्णी को अयोग्य बताया है। उन्होंने कहा, "ऐसे इंसान को महामंडलेश्वर की उपाधि देकर आप सनातन धर्म को किस तरह का गुरु दे रहे हैं? यह नैतिकता का सवाल है। जो इंसान गुरु कहलाने के लायक नहीं है, उसे गुरु बनाया जा रहा है।" बता दें कि 2014 में ममता का नाम ड्रग्स केस में आया था। इसके चलते उन्हें हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें इस केस से निजात मिल गई थी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Mamta Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

    ममता कुलकर्णी का बदला नाम

    24 जनवरी को ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर पिंडदान किया और महामंडलेश्वर बनाई गईं। महामंडलेश्वर बनने के बाद उनका नाम भी बदल दिया गया है। अब वह यामाई ममता नंद गिरि के नाम से पुकारी जाएंगी। मालूम हो कि उन्होंने 2000 के दशक में ही फिल्मी दुनिया से किनारा कर दिया था और भारत छोड़ विदेश में शिफ्ट हो गई थीं। महाकुंभ के मौके पर वह 25 साल बाद देश लौटी हैं।

    यह भी पढ़ें- 2000 करोड़ के ड्रग्स केस में फंसने पर Mamta Kulkarni ने तोड़ी चुप्पी, एक दशक पुराने राज से उठाया पर्दा