यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संन्यासी बनीं Mamta Kulkarni ने Topless फोटोशूट से मचाई थी सनसनी, भरना पड़ा था 15 हजार रुपये का जुर्माना!
बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री जो कभी 90 के दशक में अपने बोल्ड अवतार से फैंस को हैरान करती थीं अब संन्यासी बन गई हैं। हम बात कर रहे हैं ममता कुलकर्णी (Ma ...और पढ़ें

HighLights
- ममता कुलकर्णी महाकुंभ में बनीं संन्यासी
- ममता ने तिरंगा मूवी से किया था डेब्यू
- ममता कुलकर्णी फोटोशूट से मचा चुकी हैं बवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब दो दशक से अभिनय दुनिया से दूर रहने वालीं ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने मोह-माया का त्याग कर संन्यास ले लिया है। कभी फिल्मों पर अपनी अदाकारी दिखाकर लाखों लोगों का दिल जीतने वालीं ममता अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हैं।
हाल ही में, 25 साल बाद देश लौटीं ममता कुलकर्ली को किन्नर अखाड़ा ने महाकुंभ (Mahakumbh) में दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया। इसके चलते पूर्व अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। कुछ लोग उनके महामंडलेश्वर बनने पर हैरानगी जाहिर कर रहे हैं तो कुछ आपत्ति।
हिट फिल्मों की लगाई थी झड़ी
तिरंगा, आशिक आवारा, क्रांतिवीर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकीं ममता कुलकर्णी को फिल्म करण-अर्जुन (Karan Arjun) से पॉपुलैरिटी मिली थी। 'मुझे राणा जी माफ करना' सॉन्ग में ममता ने धमाल मचा दिया था। शानदार परफॉर्मेंस और खूबसूरत अदाओं से अलावा ममता 90 दशक की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं।
यह भी पढ़ें- 2000 करोड़ के ड्रग्स केस में फंसने पर Mamta Kulkarni ने तोड़ी चुप्पी, एक दशक पुराने राज से उठाया पर्दा
Mamta Kulkarni - Instagram
बोल्ड फोटोशूट से मचा था बवाल
जिस दौर में अभिनेत्रियां बिकिनी पहनने से भी कतराया करती थीं, उस वक्त ममता कुलकर्णी ने टॉपलेस फोटोशूट करके न केवल इंडस्ट्री के लोगों को बल्कि पूरे देश को दंग कर दिया था। सितंबर 1993 में आए एक मैगजीन में ममता की टॉपलेस फोटो देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गई थी।
खबरें और भी
Mamta Kulkarni Topless Photoshoot in Magazine - Instagram
आलम ये था कि एक्ट्रेस के खिलाफ अश्लीलता का मामला भी दर्ज किया गया था। कहा जाता है कि कई सालों तक ये मामला कोर्ट में चलता रहा और 2000 में अभिनेत्री को कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया था। अभिनेत्री को इसके चलते 15 हजार रुपये का जुर्माना भी देना पड़ गया था।
ममता कुलकर्णी की आखिरी फिल्म
विवादों से नाता रखने वालीं ममता कुलकर्णी के करियर का ग्राफ फिल्म चाइना गेट से नीचे होता चला गया। अभिनेत्री ने फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी पर उनका स्क्रीन टाइम काटने का आरोप लगाया था। बाद में उन्हें ज्यादा फिल्में नहीं मिलीं और वह बॉलीवुड छोड़ विदेश में शिफ्ट हो गईं। उनकी आखिरी फिल्म कभी तुम कभी हम थी जो 2002 में रिलीज हुई थी।
इन विवादों से जुड़ा ममता का नाम
ममता कुलकर्णी डॉन छोटा राजन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं। यही नहीं, अभिनेत्री का नाम 2016 में एक ड्रग रैकेट में भी आया, जिसमें शामिल होने से एक्ट्रेस ने साफ इनकार कर दिया था।