Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Srikanth Trailer: हो गया कन्फर्म, इस दिन रिलीज होगा राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' का धमाकेदार ट्रेलर

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 10:03 PM (GMT+05:30)

    तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी में राजकुमार राव श्रीकांत का किरदार निभाते हुए दिख ...और पढ़ें

    कब आएगा श्रीकांत का ट्रेलर (Photo Credit: Instagram)
    कब आएगा श्रीकांत का ट्रेलर (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. इस दिन आएगा श्रीकांत का ट्रेलर
    2. राजकुमार राव ने वीडियो शेयर करके दी जानकारी
    3. इस दिन रिलीज होगी फिल्म श्रीकांत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी इस मूवी का नाम 'श्री' से बदलकर 'श्रीकांत' किया गया था और साथ ही इसकी रिलीज डेट का एलान किया। इसके बाद अभिनेता ने एक वीडियो शेयर करके श्रीकांत की झलक अपने फैंस को दिखाई।

    अब अभिनेता ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए पर्दे के पीछे का एक नया वीडियो शेयर किया है और साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: दमदार है Srikanth में अभिनेता Rajkummar Rao का किरदार, सामने आया फर्स्ट लुक

    कब आएगा श्रीकांत का ट्रेलर?

    राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रियल श्रीकांत के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में लिखा कि जब सेट पर रील श्रीकांत ने रियल श्रीकांत से मुलाकात की। वहीं, इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि पर्दे के पीछे। श्रीकांत के सेट से कुछ खास पल और हार्दिक बातचीत।

    View this post on Instagram

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

    बता दें कि श्रीकांत का ट्रेलर 9 अप्रैल यानी मंगलवार को आने वाला है। यह खबर सुनने के बाद अभिनेता के फैंस काफी खुश हो गए हैं। ऐसे में फैंस और सेलेब्स उनके वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने कमेंट कर लिखा, "ब्यूटीफुल, राजकुमार राव"। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी कमेंट में ब्यूटीफुल लिखा। अर्चना पूरन सिंह ने लिखा कि राजकुमार राव आप इसे जिस तरह चित्रित कर रहे हैं वह बहुत सुंदर है।

    कब रिलीज होगी फिल्म

    बता दें कि राजकुमार राव इस फिल्म में दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही श्रीकांत बोला एक भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। उनके जीवन पर बनी यह बायोपिक फिल्म आने वाली 10 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सबकी आंखें खोलने आ रहे हैं Rajkummar Rao, इमोशनल बायोपिक को लेकर सामने आया लेटेस्ट