विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Srikanth एक्टर राजकुमार राव का AI के गलत इस्तेमाल पर फूटा गुस्सा, स्टार्स के वायरल डीपफेक वीडियो पर कही ये बात

Published: Thu, 09 May 2024 05:35 PM (GMT+05:30)

राजकुमार राव ने हाल ही में फिल्म श्रीकांत के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू गिया। जहां उनसे वायरल हो रहे ...और पढ़ें

राजकुमार राव का AI के गलत इस्तेमाल पर फूटा गुस्सा, (X Image)
राजकुमार राव का AI के गलत इस्तेमाल पर फूटा गुस्सा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव इन दिनों फिल्म श्रीकांत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शुक्रवार को उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है। इस दौरान एक्टर फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी बिजी चल रहे हैं। राजकुमार राव लगातार इवेंट्स अटेंड कर रहे हैं।

इस सिलसिले में उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से भी बात की। बातचीत में उन्होंने सेलेब्स के वायरल डीपफेक वीडियो को लेकर भी बात की।

यह भी पढ़ें- Srikanth: कोविड महामारी ने 'श्रीकांत' को दिया था जोर का झटका, शूटिंग लोकेशन से बजट तक बिगड़ गया था पूरा खेल

एआई की हो सही जानकारी

राजकुमार राव से वायरल हो रहे डीपफेक वीडियो के बारे में पूछे जाने पर और उन्होंने कहा कि ये एक खतरे जैसा है। एक्टर ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून होना चाहिए और लोगों को एआई के उपयोग के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। राजकुमार राव ने कहा कि देश की आबादी की बहुत कम प्रतिशत एआई के बारे में जानती है। उन्होंने कहा, ''अगर कोई इसका या किसी भी चीज का दुरुपयोग करता है, तो बहुत सख्त कानून होना चाहिए।'' एक्टर ने ये भी कहा कि दुरुपयोग को रोकने के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए।

श्रीकांत है बेहद खास

राजकुमार राव ने फिल्म श्रीकांत के बारे में भी बात की उन्होंने कहा कि वह श्रीकांत के जीवन के बारे में जानने के बाद वो काफी प्रभावित हुए। एक्टर ने कहा, "जब मुझे श्रीकांत के जीवन के बारे में पता चला, जब मैंने पहली बार तुषार (डायरेक्टर) से उनकी कहानी सुनी, तो मैं भी बहुत प्रभावित हुआ। मैं बहुत प्रेरित हुआ कि एक व्यक्ति ने दृष्टिबाधित होने के बावजूद इतनी कम उम्र में इतना कुछ हासिल किया।"

जरुरी थी ये फिल्म

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैंने यह कहानी सोची इसे दुनिया भर में फैलाना बहुत जरूरी है क्योंकि हम सभी को अपने जीवन में प्रेरणा की जरूरत होती है, कभी-कभी हम निराश महसूस करते हैं और स्थिति से बाहर निकलना चाहते हैं। श्रीकांत एक ऐसा चरित्र है जो एक ही समय में आपका मनोरंजन भी करेगा और प्रेरित भी करेगा।"

यह भी पढ़ें- Srikanth से पहली बार मिलकर चौंक गए थे Rajkummar Rao, निर्देशक हीरानंदानी से पूछ लिया था ये सवाल

कब रिलीज होगी श्रीकांत ?

फिल्म श्रीकांत का डायरेक्शन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ ज्योतिका, शरद केलकर और अलाया एफ भी अहम किरदारों में शामिल हैं। श्रीकांत, कल यानी 10 मई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।