Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRK on Suhana Khan Saree: सुहाना खान को साड़ी में देख दंग हुए शाह रुख खान, पूछा- किससे पहनाई, मिला खास जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 08:22 PM (IST)

    SRK on Suhana Khan Saree शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द फिल्मों में नजर आनेवाली है। अब उन्होंने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भाग लेने से प ...और पढ़ें

    SRK on Suhana Khan Saree: सुहाना खान का जल्द फिल्मी डेब्यू होने वाला है।
    SRK on Suhana Khan Saree: सुहाना खान का जल्द फिल्मी डेब्यू होने वाला है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। SRK on Suhana Khan Saree: सुहाना खान हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साड़ी पहने नजर आई थी। अब पिता शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर एक कमेंट कर पूछा है कि उनकी साड़ी पहनने में किसने सहायता की थी। अब शनिवार को उन्होंने दिवाली पार्टी से तस्वीरें शेयर की है। इस पर न सिर्फ दोस्तों और फैंस का ध्यान गया बल्कि शाह रुख खान और गौरी खान ने भी  प्रतिक्रियाएं दी है।

    सुहाना खान ने फोटो में पल्लू पकड़ रखा है

    सुहाना खान ने फोटो में पल्लू पकड़ रखा है। उन्होंने सिमरी बेग कलर की साड़ी पहन रखी है। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रैपी ब्लाउज पहन रखा है। उन्होंने यलो दिल की इमोजी शेयर की है। इसके अलावा इसे मनीष मल्होत्रा को भी टैग भी किया है। गौरी खान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'साड़ी टाइमलेस है।'

    यह भी पढ़ें: RRR के तूफान से दहला जापान, मिली सबसे बेस्ट ओपनिंग, पढ़ें कितना रहा कलेक्शन और क्या हैं रिएक्शन

    शाह रुख खान ने पूछा है, 'क्या यह साड़ी आपने खुद पहनी है'

    शाह रुख खान ने लिखा है, 'जितनी तेजी से आप बड़ी हुई हो, वह समय को बताता है। आप बहुत एलीफेंट और ग्रेसफुल लग रहे हो। क्या यह साड़ी आपने खुद पहनी है।' इस पर सुहाना खान ने कहा है, 'गौरी ने साड़ी पहनने में सहायता की है। आपको ढेरों प्यार।' सुहाना खान ने साड़ी में 2 तस्वीरें शेयर की थी। वहीं इस पर कई कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। अनन्या पांडे ने लिखा है, 'आप बहुत अच्छे लग रहे हो।' मसाबा गुप्ता ने सुहाना खान को खूबसूरत बताया है। वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने उन्हें गॉर्जियस बताया है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: करण जौहर के कहने पर अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने 'चन्ना मेरेया' पर किया रोमांटिक डांस

    सुहाना खान ने मनीष मल्होत्रा के घर ही पार्टी में भाग लिया था

    सुहाना खान ने मनीष मल्होत्रा के घर ही पार्टी में भाग लिया था। इसमें उनके अलावा अनन्या पांडे, नव्या नवेली नंदा, शनाया कपूर और वाणी कपूर पहुंचे थे। सुहाना खान जल्द द आर्चीज में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की अहम भूमिका होगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

     

    खबरें और भी