Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: करण जौहर के कहने पर अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने 'चन्ना मेरेया' पर किया रोमांटिक डांस

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 22 Oct 2022 05:14 PM (IST)

    Bigg Boss 16 अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के गाने चन्ना मेरेया पर डां ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने साथ डांस किया है।
    Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी ने साथ डांस किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में दिवाली स्पेशल वीकेंड इस बार मनाया जा रहा है। सलमान खान को डेंगू हो गया है। इसके चलते इस बार का वीकेंड का वार करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। करण जौहर इस दौरान प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता से चन्ना मेरेया गाने पर डांस करने के लिए कहते हैं।

    प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता से चन्ना मेरेया गाने पर डांस करते है

    वह कहते हैं कि अंकित गुप्ता अनुष्का शर्मा बनेंगे। वहीं प्रियंका चौधरी रणबीर कपूर बनेंगे और दोनों को इस गाने पर डांस करना होगा। इसके बाद दोनों शानदार अंदाज में डांस करते हैं। इस बीच अंकित गुप्ता प्रियंका चौधरी को उठा लेते हैं और डांस करने लगते हैं। कलर्स टीवी ने वीडियो शेयर करने हुए लिखा है, 'बड़ी खूबी से प्रिया अंकित में पूरा किया करण के दिए हुए टास्क को, आप दोगे कितने मार्क्स इनको।' ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो गया है। इसे 16 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं।

    यह भी पढ़ें: Katrina Kaif का खुलासा, कत्थक सीखने के दौरान गुरु जी ने प्रियंका चोपड़ा की सराहना की, वहीं उनसे कहा- कोई नहीं

    प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों ही टेलीविजन कलाकार है

    वीडियो में प्रियंका चौधरी ने काले कलर की साड़ी पहन रखी है और उन्होंने सेहरा पहन रखा है। वहीं अंकित गुप्ता ने कुर्ता पायजामा पहन रखा है और उन्होंने सिर पर एक ओढ़नी ले रखी है। दोनों गाने में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता दोनों ही टेलीविजन कलाकार है। दोनों बिग बॉस में करीब आ गए हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आती है।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2022: मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर की साड़ी में कराया कातिलाना फोटोशूट, फैंस ने कहा- वाओ मल्ला

    प्रियंका चौधरी को घर वाले मन साफ करने के लिए भी कहते है

    इस बीच कलर्स ने एक और वीडियो शेयर किया था। इसमें करण जौहर घरवालों से पूछते हैं कि कौन सा एक खिलाड़ी है, जिसे मन को साफ करने की आवश्यकता है। इस पर कई लोग प्रियंका चौधरी का नाम लेते हैं। लोग उन पर पानी का फव्वारा मार कर अपना अनुभव भी बताते हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    खबरें और भी