Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD का ट्रेलर देख हैरान हुए SS Rajamouli, दीपिका-प्रभास नहीं निर्देशक को भा गया इसका किरदार

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 04:40 PM (IST)

    मच अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दीपिका पादुकोण प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म का ट्रेलर जब से आ ...और पढ़ें

    कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर पर एसएस राजामौली ने दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर पर एसएस राजामौली ने दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी
    2. कल्कि 2898 में दिखाई देंगे प्रभास, दीपिका और अमिताभ
    3. नाग अश्विन ने कल्कि 2898 एडी का किया है निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदिपुरुष के बाद प्रभास कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) से एक नये अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही रिलीज का इंतजार किया जा रहा था। पहले ये जनवरी में रिलीज होने वाली थी, फिर मई और अब आखिरकार जून के आखिर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

    रिलीज से एक हफ्ते पहले कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन (Kamal Haasan) से सजी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है। यहां तक कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी फिल्म के ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है।

    एसएस राजामौली का कल्कि के ट्रेलर पर रिएक्शन

    आरआरआर और बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने सोशल मीडिया पर कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। निर्माता-निर्देशक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर किया है और एक लम्बा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने यह भी बताया कि किस हीरो ने उन्हें सबसे ज्यादा हैरान किया है। 

    यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Censor Board: डिस्क्लेमर के साथ रिलीज होगी प्रभास-दीपिका की फिल्म, हटाया गया ये शब्द

    राजामौली को पसंद आया इस एक्टर का किरदार

    एसएस राजामौली ने कैप्शन में लिखा, "यह पावर पैक्ड ट्रेलर है। यह फिल्म FDFS देखने के लिए सही मूड और टोन सेट करता है। अमिताभ जी, डार्लिंग और दीपिका के किरदारों में बहुत गहराई है। यह वाकई दिलचस्प है। मैं अभी भी कमल सर के लुक पर अटका हुआ हूं। उन्होंने हमेशा की तरह हैरान किया है। नागी (नाग अश्विन), 27 तारीख को तुम्हारी दुनिया में डूबने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

    खबरें और भी

    SS Rajamouli

    नाग अश्विन न केवल कल्कि 2898 एडी का निर्देशन किया है, बल्कि इसकी कहानी भी खुद ही गढ़ी है। फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा तो वहीं कमल हासन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। भैरव बने प्रभास और सुमथी बनीं दीपिका के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी, कीर्ति सुरेश, साश्वत चटर्जी और शोभना समेत कई कलाकार हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    यह भी पढ़ें- संदीप रेड्डी वांगा को पसंद आया Kalki 2898 AD का ट्रेलर, बताया- Prabhas-दीपिका की मूवी का देखेंगे कौन-सा शो