Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SS Rajamouli: ऑस्कर अवार्ड से पहले RRR की बड़ी उपलब्धि, राजामौली को मिला अमेरिका का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 11:49 AM (IST)

    RRR रिलीज होने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। अब एसएस राजामौली को फिल्म के निर्देशन के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्दे ...और पढ़ें

    SS Rajamouli win Best Director award at New York Film Critics Circle.
    SS Rajamouli win Best Director award at New York Film Critics Circle.

    नई दिल्ली, जेएनएन। New York Film Critics Circle: बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब ऑस्कर में भी अपना जलवा बिखरेने के लिए तैयार है। शुक्रवार को आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है, जिसे फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड्स की ओर एक ठोस कदम माना जा रहा है।

    अंग्रेजी समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आरआरआर ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार में पहली जीत दर्ज करते हुए विश्व मंच पर अवार्ड अपने नाम करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एसएस राजामौली को आरआरआर के निर्देशन के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार जीता है।

    कॉलिन फैरेल ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड

    वहीं, इस अवार्ड में कॉलिन फैरेल को अपनी दो परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट अभिनेता चुना गया है। जबकि के हुय क्वान बेस्ट सहायक एक्टर और केके पामर को बेस्ट सहायक एक्ट्रेस के रूप में चुना गया है।  

    अमेरिका के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार

    आपको बता दें कि न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार की स्थापना साल 1935 में हुई थी, ये अमेरिका का सबसे पुराना क्रिटिक्स ग्रुप है, जिसमें अमेरिका के कई बड़े अखबार, मैगजीन और वेबसाइट शामिल हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन अगले साल, 2023 जनवरी में होगा।

    खबरें और भी

    14 कैटेगरी में किया गया है नॉमिनेशन

    आपको बता दें, जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट अभिनेता (Jr. NTR और राम चरण), बेस्ट सहायक अभिनेता (अजय देवगन), बेस्ट सहायक एक्ट्रेस आलिया भटट् सहित RRR को ऑस्कर अवॉर्ड, 2023 में 14 कैटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है।

    ऐसी है आरआरआर की कहानी

    बता दें कि राजामौली के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के दो स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू से प्रेरित है। जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते हैं।

    आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी कैमियो किया है। दोनों के किरदार छोटे होने के साथ-साथ बेहद प्रभावी हैं। जानकारी के अनुसार इन दिनों मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी पर काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav पर भड़कीं ये सिंगर, बोलीं- पैसों के लिए जब खुद गंदे गानों पर नाचते हो तब नहीं सोचा बेटी का?