एक गलती और लीक हो गई Varanasi की कहानी, क्या होगा राजामौली की फिल्म में खास?
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की साल 2027 में रिलीज होने वाली फिल्म 'वाराणसी' का सारांश सामने आ चुका है। इस फिल्म में में किसके कहने पर रूद्र भविष्य ट्र ...और पढ़ें

लीक हुआ वाराणसी का सारांश/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बाहुबली 2' और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। इस फिल्म के जरिए एक लंबे समय बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं, जहां उनकी जोड़ी साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएगी।
एस.एस. राजामौली ने फिल्म से महेश बाबू का फर्स्ट लुक जारी करने के अलावा इसकी कहानी और अन्य डिटेल्स को अब तक रिवील नहीं होने दिया था, लेकिन अब कथित तौर पर इस फिल्म के वीएफएक्स (VFX) पर काम करने वाली कंपनी की तरफ से ही इसका सारांश लीक हो गया है, जिसकी वजह से कहानी के अहम प्लॉट की डिटेल्स दुनिया के सामने आ गई हैं।
'वाराणसी' की खुल गई कहानी?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजामौली की फिल्म के VFX पर काम करने वाली हॉलीवुड कंपनी 'सिनेसाइट' की वेबसाइट ने 'वाराणसी' का सारांश अपने फिल्मोग्राफी सेक्शन में शामिल कर लिया है। उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा है, "भगवान शिव का एक भक्त, अपार शक्ति वाले एक खोए हुए ब्रह्मांडीय रहस्य को खोजने के लिए समय के पार एक खतरनाक मिशन पर निकलता है। जैसे-जैसे वह कई सदियों से छिपे हुए पुराने रहस्यों को सुलझाता है, उसे यह समझ आता है कि उसके इस मिशन के पीछे की सच्चाई क्या है। जिस शक्ति ने उसे इस रास्ते पर भेजा है, वह एक मास्टरमाइंड है, जिसका मकसद पूरी दुनिया पर पूर्ण राज करना है।"
यह भी पढ़ें- Mahesh Babu ने लॉन्च किया भव्यता और रहस्य से भरा ‘नागबंधम’ का टीजर, दिखेगी एक महाकाव्य की झलक
कुंभा के कहने पर टाइम ट्रैवल करेगा 'रुद्र'
हालांकि, सारांश में लिखी गई अधिकांश बातें मेकर्स ने महेश बाबू की पहली झलक शेयर करते वक्त ही बता दी थीं, लेकिन इस लीक में कुछ नई डिटेल्स भी शामिल हैं। सारांश के मुताबिक, फिल्म में 'रुद्र' का किरदार निभाने वाले महेश बाबू, कुंभा उर्फ पृथ्वीराज सुकुमारन के कहने पर अपना सफर शुरू करते हैं। लेकिन बाद में उन्हें एहसास होता है कि कुंभा के इरादे नेक नहीं हैं।
खबरें और भी
कुंभा ही फिल्म में मुख्य खलनायक है। सारांश से यह पता चलता है कि कुंभा रामायण काल की एक अहम और शक्तिशाली चीज को पाकर दुनिया पर राज करना चाहता है, लेकिन वह चीज क्या है, यह अभी भी एक बड़ा सस्पेंस है।
-1775652827601.jpg)
कब सिनेमाघरों में आएगी 'वाराणसी'?
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू स्टारर 'वाराणसी' की कहानी राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में पौराणिक टच के साथ मेकर्स ने साई-फाई एलिमेंट भी डालने की कोशिश की है। यह पैन-इंडिया फिल्म अप्रैल 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।