BF कबीर बहिया संग Kriti Sanon रचाने जा रही हैं शादी? जीजू स्टेबिन ने कहा- 'उन्हें सबसे अच्छा लड़का...'
कृति सेनन (Kriti Sanon) और कबीर बहिया की शादी की खबरों पर एक्ट्रेस के जीजू स्टेबिन बेन (Stebin Ben) ने रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

कृति सेनन की शादी पर स्टेबिन बेन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वह बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahiya) को डेट कर रही हैं।
यही नहीं, जब से कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नुपुर सेनन (Nupur Sanon) की स्टेबिन बेन (Stebin Ben) से शादी हुई है, तब से 'कॉकटेल 2' की एक्ट्रेस की शादी को लेकर भी गपशप चल रही है। अब जीजू स्टेबिन ने कृति की शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है।
कृति की शादी की खबरों पर बोले स्टेबिन
स्टेबिन बेन ने एक हालिया इंटरव्यू में कृति सेनन की शादी की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगाते हुए कहा कि जब उन्हें अच्छा लड़का मिल जाएगा, वह शादी कर लेंगी। उन्होंने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में कहा-
मुझे समझ नहीं आता कि लोग यही सवाल क्यों पूछते रहते हैं। छोटी बहन की शादी के बाद से ही हर किसी ने कहना शुरू कर दिया कि अब कृति की बारी है। वह अपने करियर में बहुत अच्छा कर रही हैं। एक छोटे से शहर से आई लड़की जो अपने दम पर आगे बढ़ीं, उन्हें समय दें।
खबरें और भी
स्टेबिन बेन ने कृति को दी ये सलाह
स्टेबिन बेन ने आगे कहा, "जब तक कृति को यह न लगे कि उन्बें सबसे अच्छा लड़का मिल गया है और वह शादी को लेकर पक्की न हों, तब तक उन्हें यह फैसला नहीं लेना चाहिए। जब तक आपको वह पक्का भरोसा न हो, तब तक शादी की जल्दी क्यों करनी? कोई जल्दी नहीं है। जिंदगी कहीं भागी नहीं जा रही है।"
यह भी पढ़ें- 'अपनी भावनाओं को एक सुरक्षा...', Cocktail 2 एक्ट्रेस Kriti Sanon ने प्यार को लेकर की दिल खोलकर बात
क्या कृति का हो गया ब्रेकअप?
हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थीं कि कृति सेनन का उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, बिना देर किए एक्ट्रेस ने जून की खूबसूरत यादें शेयर करते हुए इन अफवाहों को खारिज कर दिया। वह कबीर के साथ म्यूजिक नाइट का लुत्फ उठाती हुई नजर आई थीं।