Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 का तख्त भी नहीं हिला पाई Welcome To The Jungle, शाहिद कपूर की फिल्म की शुक्रवार को शानदार कमाई

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 09:38 AM (GMT+05:30)

    19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई विदेशों में काफी अच्छी हो रही है। वेलकम टू द जंगल के आने के बाद ऐसा लग रहा था कि मूवी की कमाई पर असर पड़ेग ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-8/ फोटो- Instagram

    कॉकटेल 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-8/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फिल्म 'कॉकटेल 2' को कितनी भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमा चुकी है। रॉम-कॉम ड्रामा मूवी को सिनेमाघरों में आए हुए महज 8 दिन ही हुए हैं और इस बीच अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की 'वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है।

    हालांकि, इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की आहट 'कॉकटेल 2' को उसके मकसद से टस से मस नहीं कर पाई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी जितनी तेज रफ्तार से कमा रही है, उसे कई गुना ज्यादा तेज यह वर्ल्डवाइड दौड़ रही है। 8 दिन में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन हुआ, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

    8 दिनों में इतना पहुंच गया कॉकटेल 2 का कलेक्शन

    शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' का खुमार दुनियाभर में ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका से लेकर यूनाइटेड किंगडम, मिडिल ईस्ट और ऑस्ट्रेलिया में ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 108 करोड़ का बिजनेस किया था। अब मूवी के 8वें दिन की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

    सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों के अंदर कुल 114.67 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है। शुक्रवार को वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बाद भी मूवी की सिंगल डे कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 5.72 करोड़ तक की हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection: वेलकम टू द जंगल के सामने सीना ताने खड़ी कॉकटेल 2, जमकर हुई नोटों की बारिश

    _ - 2026-06-27T093357.025

    बजट निकालने से कितना दूर है कॉकटेल 2?

    रॉम-कॉम फिल्म ने जहां दुनियाभर में 114.67 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया, तो वहीं सिर्फ विदेशों की बात की जाए, तो ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कमाई 25.50 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन विदेशों में 62 लाख के आसपास की कमाई की है।

    cocktail 22

    कॉकटेल 2 के इंडियन नेट कलेक्शन की बात करें तो मूवी के खाते में अभी तक 74.75 लाख आए है, जबकि ग्रॉस कमाई 89.17 करोड़ तक पहुंची है। आपको बता दें कि मूवी का बजट 150 करोड़ के आसपास है। मेकर्स अपना बजट निकालने से बस 35.33 करोड़ रुपए दूर हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अपनी भावनाओं को एक सुरक्षा...', Cocktail 2 एक्ट्रेस Kriti Sanon ने प्यार को लेकर की दिल खोलकर बात