Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Worldwide Collection: गुरुवार को Box Office पर छाया 'कॉकटेल 2' का जादू, दुनियाभर में छापे करोड़ों

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:29 AM (GMT+05:30)

    Cocktail 2 ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में कितनी कमाई की। ...और पढ़ें

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

    HighLights

    1. 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

    2. एक हफ्ते में फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

    3. 19 जून को रिलीज हुई थी रोमांटिक कॉमेडी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'कॉकटेल 2' ने 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले दिन अच्छी खासी ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया और अब इसने एक हफ्ता थिएटर्स पूरा कर लिया है। आइए जानते हैं कलेक्शन-

    'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7

    सैकनिल्क के मुताबिक, कॉकटेल 2 (Cocktail 2) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई डबल डिजीट में जारी रही। हालांकि मंडे से फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन फिर भी एक हफ्ते की कमाई में फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।

     

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Day 6: वीकडे में कॉकटेल 2 पलटा गेम, छठवें दिन किया चौंकाने वाला कलेक्शन

    कॉकटेल 2 ने 7वें दिन यानी गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 70.40 करोड़ रुपये, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 83.95 करोड़ रुपये हो गया है।

    shahid (1)

    वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 108.95 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन कर लिया है। जिसमें 25 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।

    कॉकटेल 2 डे 7 कलेक्शन- 4.15 करोड़ रुपये

    नेट इंडिया कलेक्शन - 70.40 करोड़ रुपये

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 108.95 करोड़ रुपये

    shahid kapoor (19)

    'कॉकटेल 2' के बारे में

    'कॉकटेल 2' एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है, और मैडॉक फिल्म्स व लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है।

    यह 'कॉकटेल' (2012) का स्पिरिचुअल सीक्वल है और इसमें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

    यह भी पढ़ें- 'हिंदी फिल्में तुम्हारे लिए नहीं हैं', Cocktail 2 में Rashmika Mandanna की एक्टिंग देख शोभा डे हुईं हैरान

    खबरें और भी