Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 Box Office Day 6: वीकडे में कॉकटेल 2 पलटा गेम, छठवें दिन किया चौंकाने वाला कलेक्शन

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 08:13 PM (GMT+05:30)

    शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। जानिए कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन? ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस समय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) की फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) धमाल मचाए हुए है। क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की।

    कॉकटेल 2 की सीधे टक्कर इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा और मनोज बाजपेई की गवर्नर के साथ थी। लेकिन इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद कॉकटेल 2 ने लंबी छलांग लगाते हुए ये रेस लगभग अपने नाम कर ली है। आइए डालते हैं आंकड़ों पर एक नजर।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Day 5: मंगल को कॉकटेल 2 ने खेला कमाई का दंगल, शाहिद कपूर की फिल्म पर हुई नोटों की बारिश

    कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?

    सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। इसके बाद दूसरे दिन इसके कलेक्शन में खास उछाल देखने को मिला और ये आंकड़ा 16.25 करोड़ रुपये पहुंच गया। तीसरे दिन ये आंकड़ा 17.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।

    Cocktail (5)

    इसके बाद चौथे दिन कॉकटेल 2 ने 6.75 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब छठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। उस हिसाब से फिल्म ने अभी तक 2.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 63.77 करोड़ रुपये हो गया है।

    खबरें और भी

    वर्ल्डवाइड भी किया तगड़ा कलेक्शन

    वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक पांच दिनों में 95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। एक अनुमान के मुताबिक कॉकटेल 2 दो से तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

    Cocktail (6)

    वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो कॉकटेल 2 की कहानी मॉर्डन लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस वजह से ये यंग ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में दो लोगों की लव स्टोरी दिखाई गई है जिसमें एक्स के आ जाने से पूरी कहानी बदल जाती है।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Worldwide Collection: विदेशों में कॉकटेल 2 ने बजा दिया डंका, मंगलवार को मूवी पर हुई जमकर धनवर्षा