विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मा प्रोडक्शन से निकाले किए गए थे 'स्त्री 2' के Abhishek Banerjee, एक्टर को कहा- 'निकलो हमारी फिल्म से'

Published: Sun, 18 Aug 2024 09:32 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा ...और पढ़ें

'स्त्री 2' एक्टर अभिषेक बनर्जी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
'स्त्री 2' एक्टर अभिषेक बनर्जी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'स्त्री 2' ने तीन दिन में की अच्छी कमाई
  2. 'जना' के रोल में छाए अभिषेक बनर्जी
  3. कई फिल्मों की कास्टिंग कर चुके हैं अभिषेक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'स्त्री 2' फिल्म ने आते ही टिकट विंडो पर नोट छापने शुरू कर दिए हैं। वैसे तो ये श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव लीड स्टार कास्ट स्टारर मूवी है। उनके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना के दमदार अभिनय और कॉमेडी टाइमिंग ने भी लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट किया। लेकिन इन सबके बीच एक एक्टर और है, जिसकी अदाकारी को नजरअंदाज करना नामुमकिन है।

'स्त्री 2' में छाए 'जना' 

हम बात कर रहे हैं अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की। 'स्त्री 2' में 'जना' के किरदार में वह खूब वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीता है। 'जना' वह व्यक्ति है, जिसे आंख बंद करते ही यह दिखने लगता है कि 'स्त्री' या 'सरकटा' का आतंक किस पर आया है। उसे बंद आंखों से वह चीजें दिखती हैं, जो किसी को नहीं दिखतीं। अभिषेक बनर्जी को उनके रोल के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें मेहनत के साथ कुछ मुश्किल का भी सामना करना पड़ा।   

यह भी पढ़ें: MP की कई Haunted लोकेशन्स पर हुई Stree 2 की शूटिंग, क्रू पर लगाई गई थीं बहुत सी पाबंदियां

धर्मा प्रोडक्शंस से बाहर किए गए थे अभिषेक बनर्जी

एक्टर बनने से पहले अभिषेक बनर्जी ने फिल्मों की कास्टिंग में हाथ आजमाया है। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। अभिषेक बनर्जी, विद्या बालन की 'द डर्टी पिक्चर' और रानी मुखर्जी की 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी फिल्मों के लिए कास्टिंग कर चुके हैं। इस अनुभव के बाद जब वह धर्मा प्रोडक्शंस की 'अग्निपथ' से जुड़े, तो उन्हें बाहर कर दिया गया। 

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बनर्जी ने बताया कि 'करण सर' को उनकी कास्टिंग पसंद नहीं आई। एक्टर ने कहा, ''हम अनुराग कश्यप टाइप एक्टर्स को कास्ट कर रहे थे। उन्हें ये पसंद नहीं आया और कहा निकल जाओ हमारी फिल्म से। हमे लगा कि हमारा करियर बर्बाद हो गया, खत्म हो गया क्योंकि हमें धर्मा प्रोडक्शंस से निकाला गया था। लेकिन खुशकिस्मती से हम सर्वाइव कर गए।''

बता दें कि ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'अग्निपथ' को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। वहीं, इसके निर्देशक करण मल्होत्रा थे। इसिलए अभिषेक ने किस करण की बात की है, यह कहना मुश्किल है।

इन फिल्मों के भी रहे हैं कास्टिंग डायरेक्टर

अभिषेक बनर्जी 'कास्टिंग बे' नाम की एजेंसी के को फाउंडर हैं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की 'द स्काई इज पिंक' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर की कुर्सी संभाली है। वहीं, बात करें, बतौर एक्टर उनकी जर्नी की, तो वह 'मिर्जापुर' में मुन्ना भैया के गैंग मेंबर और उनके करीबी दोस्त का रोल निभा चुके हैं।

अभिषेक बनर्जी ने वही किरदार निभाया था, जो पहले सीजन में कालीन भैया की मौत की साजिश रचता है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 की कहानी में छिपे हैं गहरे राज, Varun Dhawan की भेड़िया 2 से लेकर मुंज्या तक जुड़े तार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।