विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2: कंगना रनौत ने की डायरेक्टर अमर कौशिक की तारीफ, बोलीं- फिल्म का असली हीरो उसका निर्देशक

Published: Sat, 17 Aug 2024 10:28 AM (IST)

14 अगस्त को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 ने दो दिन में ही बॉक्स ...और पढ़ें

कंगना रनौत ने की स्त्री 2 की तारीफ (Photo Credit: Instagram)
कंगना रनौत ने की स्त्री 2 की तारीफ (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. कंगना रनौत को पसंद आई स्त्री 2
  2. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  3. दर्शकों को भी पसंद आ रही है श्रद्धा की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। दर्शक इस मूवी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं, कृति सेनन समेत कई सेलेब्स ने भी फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया।

अब इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी शामिल हो गया है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'स्त्री 2' और इसकी पूरी टीम की तारीफ की है। चलिए जानते हैं उन्होंने फिल्म के लिए क्या कहा है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 का कलेक्शन देख शॉक्ड हुए Ram Gopal Varma, बॉलीवुड स्टार्स पर कसा तंज!

कंगना ने की डायरेक्टर की तारीफ

कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा कि फिल्म स्त्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, पूरी टीम को बधाई, लेकिन किसी फिल्म का असली हीरो उसका निर्देशक होता है। भारत में हम निर्देशकों को पर्याप्त श्रेय या सराहना नहीं देते, इसलिए बहुत से युवा लेखक/निर्देशक नहीं बनना चाहते।

इसके आगे उन्होंने लिखा कि फिल्मों में करियर बनाने की चाहत रखने वाला हर व्यक्ति मुझसे मार्गदर्शन के लिए मिलता है, वह या तो अभिनेता या सुपरस्टार बनना चाहता है। अगर सभी अभिनेता बन गए तो कौन फिल्में बनाएगा, सोचो। इसलिए कृपया उन सभी अच्छे निर्देशकों के नाम जानें जो आपका मनोरंजन करने और आपको जोड़े रखने के लिए बहुत कुछ करते हैं और कृपया उनका अनुसरण करें।

उनके जीवन और प्रक्रिया के बारे में भी जानें, कृपया उनकी भी सराहना करें और उन्हें प्रोत्साहित भी करें। प्रिय अमर कौशिक सर, इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के लिए धन्यवाद।

फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी एक्ट्रेस

बता दें कि जल्द कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। यह मूवी अगले महीने 6 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Report: 'स्त्री' बनी बॉक्स ऑफिस की रक्षक, दूसरे दिन की कमाई टॉप-क्लास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।