विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 Twitter Review: 'भाई साहब सब पागल हो गए हैं', Stree 2 को देखकर दर्शकों ने कर दी भविष्यवाणी

Published: Thu, 15 Aug 2024 10:56 AM (GMT+05:30)

काफी समय से ऑडियंस स्त्री का इंतजार कर रहे थे। अब वह आ चुकी है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और ...और पढ़ें

स्त्री 2 एक्स रिव्यू/ फोटो क्रेडिट- Jagran Graphic
स्त्री 2 एक्स रिव्यू/ फोटो क्रेडिट- Jagran Graphic

HighLights

  1. स्त्री 2 ऑडियंस का दिल जीत पाई या नहीं?
  2. श्रद्धा-राजकुमार की फिल्म पर आया फैसला
  3. कल्कि के बाद स्त्री 2 लिखेगी एक और इतिहास?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री सिनेमाघरों में एक बार फिर से लौट चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजकुमार राव -श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस मूवी का सीक्वल रिलीज हुआ। स्त्री 2 दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में से एक है।

फिल्म की कहानी 'चंदेरी' गांव की है, जहां स्त्री के बाद अब स्त्री 2 में सरकटे का आतंक देखने को मिल रहा है। इस बार चंदेरी गांव के लिए 'स्त्री' (Shraddha Kapoor) का दिल पसीज गया है और वह भक्षक से उनकी रक्षक बन चुकी है।

इस फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म के शोज रात को ही शुरू कर दिए गए थे। स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी, ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन ऑडियंस ने फिल्म पर हिट और फ्लॉप में से एक मुहर लगा दी है। कैसी लग रही है लोगों को फिल्म यहां पर पढ़ें-

स्त्री 2 पर आया दर्शकों का फैसला

स्त्री 2 के गाने हो या फिर इसकी कहानी दर्शकों को ये फिल्म भा गई है। जो भी फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आ रहा है, वह स्टार कास्ट और कहानी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

यह भी पढ़ें: स्त्री 3 में Akshay Kumar की एंट्री पक्की, खतरनाक राक्षस बनकर 'चंदेरी' में फैलाएंगे खौफ

एक यूजर ने स्त्री 2 देखने के बाद एक्स अकाउंट पर लिखा, "भाई साहब पूरा थिएटर हंस-हंसकर पागल हो गया है। शुरुआत से ही मूवी काफी अच्छी है। इसे कहते हैं सीक्वल, जहां मेकर्स स्त्री 1 की लेगेसी को आगे लेकर गए"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "स्त्री 2 मजेदार फिल्म है, सबसे ज्यादा मुझे इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर पसंद आया है, जो जस्टिन वर्घेसे ने बनाया है"।

एक और अन्य यूजर ने लिखा, "ब्लॉकबस्टर लोडिंग"।

स्त्री 2 पूरा एंटरटेनमेंट का भंडार है- यूजर्स

फिल्म देखकर निकले एक और यूजर ने लिखा, "जिस तरह से सभी किरदारों को दर्शाया गया है, वह हैरान कर देता है। मूवी आपको एक ही समय पर हंसाती है, रुलाती है और चीख निकाल देती है। बहुत ही मनोरंजक है"।

किसी ने लिखा, "स्त्री 2 एक मेगा एंटरटेनर है। एक ही समय पर हंसाने और डराने में निर्देशक अमर कौशिक सफल हुए हैं। सभी के अंदर से कॉमेडी नैचुरली आ रही है, जो काबिले तारीफ है, क्योंकि आज की फिल्मों में ये मुश्किल से देखने को मिलता है। आप ये फिल्म मिस नहीं कर सकते, जरूर देखें"।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव स्टारर इस मूवी ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में तकरीबन 19 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 25 से 30 करोड़ के आसपास की कमाई कर लेगी।

यह भी पढ़ें: कौन हैं 'चंदेरी' की कटरीना कैफ, रियल लाइफ में श्रद्धा कपूर से भी ज्यादा ब्यूटीफुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।