Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आखिरी दिनों में Suchitra Sen से मिलना चाहते थे Uttam Kumar, अधूरी रह गई ख्वाहिश

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 07:03 PM (IST)

    बंगाली और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री सुचित्रा सेन ने पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी डेब्यू बांग्ला फिल्म शरेय छुअत्तर (Sharey Chuattar ...और पढ़ें

    सुचित्रा सेन और उत्तम कुमार (Photo Credit X)
    सुचित्रा सेन और उत्तम कुमार (Photo Credit X)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं, लेकिन बात जब फिल्मी पर्दे की हो तो यहां जोड़ियां डायरेक्टर बनाते हैं।  ऐसी ही एक जोड़ी थी उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जो बंगाली सिनेमा में सुपरहिट साबित हुई।

    इस जोड़ी ने पर्दे पर 5, 10, 15 नहीं बल्कि पूरी 30 फिल्मों में एक साथ काम किया था। सुचित्रा सेन अपने जमाने की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक रही हैं।

    उन्होंने हिंदी और बांग्ला सिनेमा  (Bengali Cinema) में कई शानदार फिल्मों में काम किया था। सुचित्रा सेन का जन्म 6 अप्रैल 1931 में बांग्लादेश में हुआ था। जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Madame Tussauds और क्या है वैक्स म्यूजियम का इतिहास, जहां मौजूद हैं दुनियाभर के टॉप सेलिब्रिटी

    सुचित्रा सेन का असली नाम क्या था

    बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम रोमा दासगुप्ता था, लेकिन पर्दे पर 'सुचित्रा सेन' उनकी पहचान बना। सुचित्रा ने बांग्ला सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी डेब्यू बांग्ला फिल्म 'शेष कोथाय' थी, जो साल 1952 में बनी थी, लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज न हो सकी। हालांकि, इसी साल उनकी एक और बांग्ला फिल्म 'शारे छुअत्तर' (Sharey Chuattar) रिलीज हुई थी। जो उनकी पहली फिल्म मानी जाती है।

    उत्तम कुमार संग सुचित्रा की पहली फिल्म

    'शारे छुअत्तर' (Sharey Chuattar) में उनके हीरो उत्तम कुमार (Uttam Kumar) थे। ये फिल्म सुपरहिट रही। उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चटर्जी था। एक्टिंग के साथ-साथ वो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी थे।

    खबरें और भी

    Sharey Chuattar में दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद हर डायरेक्टर दोनों को अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे। सुचित्रा सेन ने लगभग ढाई दशक के करियर में कुल 60 फिल्मों में काम किया था, जिनमें से 30 फिल्में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ उत्तम कुमार के साथ की थीं।

    उत्तम से आखिरी दिनों में नहीं मिली थीं सुचित्रा

    उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन आध्यात्मिक रूप से एक-दूसरे के बहुत करीब थे, लेकिन उनका आदर्श प्रेम सांसारिक दुनिया से ऊपर था। वास्तविक जीवन में वे कभी भी रोमांटिक बंधन में नहीं बंधे, फिर भी वे एक-दूसरे का सम्मान करते थे और एक-दूसरे की परवाह करते थे।

    उत्तम कुमार के जीवन पर सुचित्रा सेन का जबरदस्त प्रभाव था, लेकिन अभिनेत्री उत्तम कुमार के आखिरी दिनों में उनसे नहीं मिली थीं। अभिनेता उनसे मिलना चाहते थे। उन्होंने सुचित्रा को मिलने के लिए बुलवाया भी था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं मिली। महज 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उत्तम कुमार की मौत हो गई थी।

    फिल्मों में आने से पहले शादीशुदा थीं एक्ट्रेस

    बहुत कम फैंस को पता होगी कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम अपनी शादी के बाद रखा था। सुचित्रा सेन की शादी साल 1947 में बंगाल के मशहूर उद्योगपति आदिनाथ सेन के बेटे दिबानाथ सेन से हुई थी।

    फिल्म इंडस्ट्री से लिया था संन्यास

    सुचित्रा सेन ने आखिरी फिल्म 'प्रणॉय पाश' थी, जो 1978 में रिलीज हुई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया और राम कृष्ण मिशन की सदस्य बन गईं और सामाजिक कार्यों में लग गईं। साल 2014 में अभिनेत्री ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन उनकी बेटी हैं, जबकि राइमा और रिया सेन उनकी नातिनें हैं।

    हिंदी सिनेमा में सुचित्रा सेन

    हिंदी सिनेमा में उन्हें सबसे ज्यादा गुलजार की फिल्म आंधी के लिए जाना जाता है, जिसमें संजीव कुमार सुचित्रा सेन के अपोजिट थे। इस फिल्म में उनके किरदार को इंदिरा गांधी से प्रेरित बताया गया था। वैसे हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1955 की फिल्म देवदास से डेब्यू किया था, जिसमें पारो का किरदार निभाया था। दिलीप कुमार देव के रोल में थे। सुचित्रा ने लगभग सात हिंदी फिल्मों में काम किया था। इन फिल्मों में उनके हीरो दिलीप कुमार, देव आनंद, धर्मेंद्र, अशोक कुमार, संजीव कुमार, भारत भूषण रहे।

    यह भी पढ़ें- आतंकी हमले में इस अभिनेता के पिता की गई थी जान, परिवार के साथ होमटाउन छोड़ रिफ्यूजी कैम्प में गुजारे दिन