विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं Madame Tussauds और क्या है वैक्स म्यूजियम का इतिहास, जहां मौजूद हैं दुनियाभर के टॉप सेलिब्रिटी

Published: Thu, 04 Apr 2024 11:35 PM (IST)

कुछ दिनों पहले साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम दुबई में लगाया गया। जहां की ...और पढ़ें

मैडम तुसाद कौन हैं (Photo Credit: Instagram)
मैडम तुसाद कौन हैं (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मैडम तुसाद म्यूजियम यह नाम बहुत से लोगों ने जरूर सुना होगा। जी हां, यह वही है जिसमें स्टार्स, नेताओं और अन्य चर्चित लोगों के वैक्स स्टैच्यू बने होते हैं। यहां जाकर फैंस अपने पसंदीदा लोगों के साथ सेल्फी लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैडम तुसाद कौन हैं और उस वैक्स म्यूजियम का इतिहास आखिर क्या है। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं मैडम तुसाद के जीवन से जुड़ी हुई दिलचस्प कहानी।

स्ट्रॉसबर्ग शहर में हुआ जन्म

मैडम तुसाद का जन्म दिसंबर, 1761 को फ्रांस के स्ट्रॉसबर्ग शहर में हुआ था। उनका नाम मैरी ग्रोशोल्ट्ज था। मैरी ग्रोशोल्ट्ज की मां फिलिप कर्टियस नाम के एक डॉक्टर के यहां काम करती थीं। वह डॉक्टर मोम के विशालकाय पुतले बनाने में दक्ष थे।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun के वैक्स स्टैच्यू के साथ बेटी Arha ने दिया 'पुष्पा' का सिग्नेचर पोज, क्यूट एक्सप्रेशन ने जीता दिल

डॉक्टर फिलिप से सीखा हुनर

ऐसे में मैडम तुसाद को भी वैक्स स्टैच्यू बनाने का काफी शौक था और उन्होंने डॉक्टर फिलिप से ही मूर्ति बनाने का हुनर सीखा था। 1794 में फ्रांसीसी क्रांति समाप्त हुई और मैरी को डॉ. फिलिप कर्टियस की मोम प्रदर्शनी विरासत में मिली।

उन्होंने अपनी मौत से पहले मैरी के नाम म्यूजियम कर दिया था। इसके बाद 1795 में मैरी ने फ्रांकोइस तुसाद से शादी की थी, जिसके बाद उनका नाम बदलकर मैडम तुसाद हो गया था। 1835 में मैडम तुसाद लंदन आकर बस गईं। 1835 में लंदन की बेकर स्ट्रीट में अपना पहला संग्रहालय खोला। अब वह म्यूजियम मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम के नाम से मौजूद है। 1850 को मैडम तुसाद का निधन हो गया।

दुनिया भर में मौजूद हैं मैडम तुसाद म्यूजियम

आज मैडम तुसाद म्यूजियम नीदरलैंड, लास वेगास, न्यूयॉर्क, हांगकांग, शंघाई, वाशिंगटन समेत कई देशों में मौजूद हैं।

मैडम तुसाद में बने हैं इन सेलिब्रिटी के वैक्स स्टैच्यू

बॉलीवुड और साउथ के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनके वैक्स स्टैच्यू आज मैडम तुसाद में मौजूद हैं। अलग-अलग जगहों के मैडम तुसाद म्यूजियम में अलग-अलग स्टार्स के स्टैच्यू हैं। जैसे सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी का वैक्स स्टैच्यू बनाया गया था। सिंगापुर और दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में अमिताभ बच्चन का वैक्स स्टैच्यू मौजूद है।

इसके अलावा काजोल, महेश बाबू, काजल अग्रवाल, प्रियंका चोपड़ा, शाह रुख खान, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, अल्लू अर्जुन, करीना कपूर, ऋतिक रोशन समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

कैसे होता है सेलिब्रिटी का चयन

अभी तक कई सेलिब्रिटी के वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू के लिए सेलिब्रिटी का चयन कैसे किया जाता है। मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में मशहूर हस्तियों का चयन उनकी लोकप्रियता और सांस्कृतिक महत्व के आधार पर करता है।

जैसे म्यूजियम के लिए किसी सेलिब्रिटी को चुनने में सबसे स्पष्ट फैक्टर उनकी लोकप्रियता है। जो हस्तियां प्रसिद्ध हैं और जिनके पास एक बड़ा फैन आधार है, उनके इसमें शामिल होने की अधिक संभावना है। इसके साथ ही मैडम तुसाद उन मशहूर हस्तियों पर भी विचार करता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun ने मैडम तुसाद में किया अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।