Border के एक सीन पर रक्षा मंत्रालय ने जताई थी आपत्ति, इस खास वजह से फिल्म में लगाना पड़ा कट; 29 साल बाद खुलासा
अभिनेता सुदेश बेरी ने खुलासा किया है कि फिल्म 'बॉर्डर' में उनके और सुनील शेट्टी के बीच एक सीन शूट किया गया था, जिसे रक्षा मंत्रालय की आपत्ति के बाद हट ...और पढ़ें

HighLights
सुदेश बेरी ने 'बॉर्डर' के डिलीटेड सीन का खुलासा किया
रक्षा मंत्रालय ने सीन पर आपत्ति जताई थी
सैनिकों के बीच शारीरिक लड़ाई नियमों के खिलाफ है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' साल 1997 में रिलीज हुई थी और इसे बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई लोंगेवाला की लड़ाई को दिखाने के लिए याद की जाती है।
सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कई अन्य कलाकारों से सजी यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से है। इसे आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं।
बॉर्डर 2 से हटाया गया था एक खास सीन
अब, एक्टर सुदेश बेरी ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक ऐसी कहानी बताई है जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। 'अकम्पनी अक्की' (Accompany Akki) पॉडकास्ट पर बात करते हुए सुदेश बेरी ने बताया कि उनके और सुनील शेट्टी के किरदारों के बीच एक बड़ा एक्शन सीन शूट किया गया था, लेकिन बाद में रक्षा मंत्रालय की आपत्ति के कारण उसे हटा दिया गया।
-1785665886496.jpg)
सुदेश बेरी ने बताया कि 'बॉर्डर' में उनके और सुनील शेट्टी के बीच एक एक्शन सीक्वेंस शूट हुआ था। एक्टर बोले- 'यह एक जबरदस्त फाइट सीक्वेंस था। हम एक-दूसरे से लड़ रहे थे और इसे बहुत बड़े पैमाने पर शूट किया गया था। लेकिन फिर रक्षा मंत्रालय ने इस पर आपत्ति जताई।'
रक्षा मंत्रालय ने क्यों जताई थी आपत्ति
सीन हटवाने की वजह पूछने पर सुदेश बेरी ने बताया कि मेकर्स को बताया गया था कि ऐसा सीन असलियत से दूर होगा क्योंकि सर्विस के दौरान सैनिकों को एक-दूसरे से फिजिकल फाइट करने की इजाजत नहीं थी।
खबरें और भी
एक्टर बोले- 'उन्होंने हमें बताया कि दो सैनिक आपस में लड़ते नहीं हैं। चाहे मतभेद कुछ भी हो, सैनिक शारीरिक रूप से नहीं लड़ते। अगर वे ऐसा करते हैं, तो दोनों का कोर्ट-मार्शल होगा और उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। यही नियम है।'
सुदेश बेरी ने बताया कि इस बड़े सीन की प्लानिंग और शूटिंग आपत्ति आने से पहले ही हो चुकी थी, इसलिए मेकर्स को इसे फाइनल कट से हटाना पड़ा ताकि फिल्म मिलिट्री प्रोटोकॉल के हिसाब से सही रहे।
यह भी पढ़ें- आ गया अपडेट! Border 3 के अलावा Sunny Deol के साथ तीन और वॉर ड्रामा फिल्म लेकर आएंगी निधि दत्ता