यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Suhana Khan Birthday: शाह रुख की इस चीज से सुहाना को होती थी चिढ़, अब पिता की राह पर चलकर कर रही हैं वही काम
सुहाना खान बॉलीवुड की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने बीते साल द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया है और अपने पिता शाह रुख खान की तरह ही एक्टिंग ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में स्टार किड्स का जिक्र हो और उसमें शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है। सुहाना बी टाउन की फेमस स्टार किड्स में से हैं और वह अपने पिता की तरह ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस भी सुहाना को काफी पसंद करते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं।
साल 2023 सुहाना खान के लिए काफी अच्छा रहा। बीते साल उन्होंने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। हालांकि, क्या आप जानते हैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर एक्टिंग में अपना करियर बनाने वाली सुहाना को कभी अपने पिता का स्टारडम बिल्कुल पसंद नहीं था। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था। चलिए जानते हैं आखिर इसकी वजह क्या थी।
यह भी पढ़ें: Suhana Khan ओटीटी के बाद बिग स्क्रीन पर करेंगी डेब्यू, Shah Rukh Khan बनेंगे बेटी के मेंटर
शाह रुख की इस चीज से चिढ़ती थीं सुहाना
22 मई को अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली एक्ट्रेस सुहाना खान ने साल 2018 में वोग मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भले ही वह अब लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन जब वह छोटी थीं, तो उन्हें यह चीज बिल्कुल पसंद नहीं थी।

लाइमलाइट मिलने की वजह से उन्हें लगता था कि उनकी लाइफ बाकी लोगों से बहुत अलग है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने पिता की स्टारडम भी पसंद नहीं था और वह किंग खान को मिलने वाली अटेंशन से काफी चिढ़ती थीं।
खबरें और भी

घूरकर देखते थे लोग
इसी इंटरव्यू में सुहाना ने कहा था कि मुझे नहीं लगा था कि मेरे पापा इतने फेमस हैं। जब वह मुझे मेरे स्कूल छोड़ने जाते थे, तो सब उन्हें घूरकर देखते थे। वहां मौजूद लोग उन्हें सुहाना के पापा कहकर नहीं बुला रहे थे, जो मैं चाहती थी और इसने मुझे कन्फ्यूज्ड कर दिया। ऐसे में जब किंग खान उन्हें गले लगाते, तो इसकी वजह से वह कई बार उन्हें गुस्से में आकर कार के पीछे धक्का तक मार देती थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय वह छोटी थी और बातों को नहीं समझ पाती थीं। बदलते समय के साथ उनका नजरिया भी बदल गया।

पिता के साथ कर सकती हैं काम
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहाना खान जल्द अपने पिता शाह रुख खान के साथ एक्शन फिल्म 'किंग' में काम करते हुए नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी इस मूवी की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।