विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुहाना खान के ब्वॉयफ्रेंड के लिए शाह रुख खान ने बनाए हैं ये 7 नियम, एक-एक रूल में छिपी है ये अहम बात

Published: Wed, 22 May 2024 05:51 PM (IST)

शाह रुख खान का स्टारडम पूरी दुनिया में मशहूर है। किंग खान की तरह ही उनके बच्चे भी सोशल मीडिया ...और पढ़ें

शाह रुख खान और सुहाना खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शाह रुख खान और सुहाना खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Suhana Khan Birthday: शाह रुख खान की लाडली बेटी सुहाना लाखों दिलों पर राज करती हैं। 'द आर्चीज' फिल्म से उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस ओटीटी पर दस्तक दी थी। उनका सिल्वर स्क्रीन पर आना बाकी है, लेकिन बड़े पर्दे पर डेब्यू से पहले ही वह एक स्टार बन चुकी हैं। 

सुहाना खान प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। किंग खान की ये खूबसूरत बेटी अगस्त्य नंदा को डेट करने को लेकर चर्चा में है। हालांकि, इनके रिलेशन पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन सुहाना का नाम अक्सर अग्स्त्य के साथ जुड़ा है। इस बीच इस स्टार किड के बर्थ डे पर किंग खान के वो सात नियम वायरल हो रहे हैं, जो उन्होंने बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के लिए बनाए हैं।

शाह रुख खान के 7 नियम

1- जॉब ढूंढो यानी कोई काम करो।

2- अगर मैं तुम्हें पसंद नहीं करता, तो समझो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता।

3- मैं हर जगह हूं।

4- एक वकील जरूर हायर करना।

5- वो मेरी प्रिंसेज है, तुम्हारी जीत नहीं।

6- मुझे दोबारा जेल जाने में दिक्कत नहीं होगी।

7- तुम जो भी उसके साथ करोगे, वो मैं तुम्हारे साथ करूंगा।

बता दें कि शाह रुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक समय में आएगा, जब उन्हें अपनी बेटी की किसी के लिए फीलिंग को एक्सेप्ट करना होगा। 

शाह रुख-सुहाना वर्क फ्रंंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सुहाना खान जल्द ही शाह रुख खान के साथ 'किंग' नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इस लिहाज से सुहाना इस मूवी से स्क्रीन पर डेब्यू भी करेंगी और पिता के साथ उन्हें एक फ्रेम में देखने वालों की ख्वाहिश भी पूरी हो जाएगी। 'किंग' फिल्म में शाह रुख खान , डॉन के रोल में होंगे।

यह भी पढ़ें: Suhana Khan Birthday: शाह रुख की इस चीज से सुहाना को होती थी चिढ़, अब पिता की राह पर चलकर कर रही हैं वही काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।