Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suhana Khan KKR VS Delhi Capitals: केकेआर की खराब पारी से टूटा सुहाना खान का दिल, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 09:44 PM (IST)

    Suhana Khan KKR VS Delhi Capitals सुहाना खान फिल्म एक्ट्रेस है। उन्हें हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल की आईपीएल 2023 के मैच में देखा ...और पढ़ें

    Suhana Khan KKR VS Delhi Capitals, Suhana Khan reaction on KKR VS Delhi Capitals
    Suhana Khan KKR VS Delhi Capitals, Suhana Khan reaction on KKR VS Delhi Capitals

    नई दिल्ली, जेएनएन। Suhana Khan KKR VS Delhi Capitals: फिल्म एक्ट्रेस सुहाना खान दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच को देखने स्टेडियम में मौजूद थी। इस दौरान वह मैच को एन्जॉय करती हुई नजर आई। हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की खराब शुरुआत के चलते एक्ट्रेस का दिल टूट गया।

    सुहाना खान के चेहरे पर मायूसी थी

    दरअसल जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स का तीसरा विकेट गिरा। इसके तुरंत बाद कैमरा सुहाना खान की रिएक्शन की ओर मोड़ा गया। तब उनके चेहरे पर मायूसी थी और वह अपने हाथ से माथे पर आए बल को पोछती नजर आई। वहीं, केकेआर के खेमे में निराशाजनक माहौल देखा जा सकता है। कई फैंस भी स्टेडियम में मायूस बैठे नजर आए। एक्ट्रेस सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती है।

    केकेआर और दिल्ली कैपिटल के बीच में मुकाबला खेला गया है

    कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल के बीच में मुकाबला खेला गया है। बारिश के चलते यह मैच बाधित हो गया था। हालांकि, बारिश रुकने के बाद इसे दोबारा शुरू किया गया। इसके चलते मैच काफी दिलचस्प हो गया था। दिल्ली कैपिटल ने मैच पर पकड़ बना ली थी।

    सुहाना खान और सारा तेंदुलकर को स्टेडियम में किया गया हैं स्पॉट

    इसके पहले सुहाना खान को मुंबई इंडियंस के मैच में भी देखा गया था। इस अवसर पर सारा तेंदुलकर की मौजूदगी के चलते इन दोनों के बीच भी एक कंपटीशन देखने को मिल रहा था। फैंस दोनों को बड़ी स्क्रीन पर देखकर खुश हो रहे थे। सुहाना खान जहां फिल्म एक्ट्रेस बनना चाहती है। वहीं, सारा तेंदुलकर ने अभी इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। शाह रुख खान की बेटी ने फिल्म मेकिंग का कोर्स भी कर रखा है।

    खबरें और भी

    सुहाना खान जल्द द आर्चीज नामक फिल्म में नजर आएंगी

    सुहाना खान जल्द द आर्चीज नामक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अगस्तस्य नंदा और खुशी कपूर की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सुहाना खान अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।