यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Suhana Khan Video: भाई अबराम के साथ डिनर करने कैफे पहुंची सुहाना, ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश
सुहाना खान शनिवार की रात भाई अबराम के साथ डिनर करने मुंबई स्थित कैफे पहुंची। अबराम और सुहाना का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों साथ में नज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Video: सुहाना खान को शनिवार रात भाई अबराम के साथ कैफे के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों भाई-बहन डिनर के लिए बांद्रा स्थित कैफे पहुंचे थे। सुहाना और अबराम ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन करते नजर आए। इस दौरान अबराम की नैनी भी उनके साथ रेस्टोरेंट में नजर आईं।
ब्लैक आउटफिट में नजर आईं सुहाना
इस वीडियो में सुहाना हंसते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कट-आउट सिल्क ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक पर्स और स्लिपर्स कैरी किया हुआ है। वहीं अबराम ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में आईपैड पकड़ा हुआ है। कैफे से बाहर निकलते ही अबराम का हाथ उनकी नैनी ने पकड़ लिया।
फैंस को पसंद आया सुहाना का अंदाज
फैंस को सुहाना का ये अंदाज काफी पसंद आया। ऐसे में फैंस ने कमेंट सेक्शन में सुहाना की खासी तारीफ की है। एक फैन ने लिखा, 'सुहाना कितनी ग्रेसफुल लग रही हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'सुहाना खान समय के साथ खुद में सुधार कर रही हैं...' एक यूजर ने लिखा, 'प्यारे अबराम और सू (सुहाना)'। एक फैन ने लिखा, 'बच्चों के लिए बुरा लग रहा है। कोई प्राइवेसी नहीं है। खैर दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं।'
फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में सुहाना
22 साल की सुहाना बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं। उनका 25 साल का बड़ा भाई आर्यन खान और 9 साल का छोटा भाई आर्यन खान है। पिछले कुछ दिनों से सुहाना अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल फिलहाल उन्हें कई बॉलीवुड पार्टिज और प्रोग्राम में स्पॉट किया जा रहा है।
'द आर्चीज' में आएंगी नजर
सुहाना इस साल अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो वेरोनिका के रोल में नजर आएंगी। जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही ये फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इससे बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करेंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Spotted: जोया अख्तर के घर के बाहर स्पॉट हुईं कटरीना और आलिया, फैंस ने लगाए इस फिल्म पर काम शुरू होने के कयास
यह भी पढ़ें: kangana Ranaut: 'भारत में मुस्लिम एक्टर्स को हमेशा प्यार मिला, नफरत मत फैलाओ'- पठान के सक्सेस पर बोलीं कंगना
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Elimination: टीना के बाद अब इस कंटेस्टेंट की होगी शो से छुट्टी! मंडली पर टूटेगा दुखों का पहाड़