Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Spotted: जोया अख्तर के घर के बाहर स्पॉट हुईं कटरीना और आलिया, फैंस ने लगाए इस फिल्म पर काम शुरू होने के कयास

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 01:02 PM (IST)

    आलिया भट्ट और कटरीना कैफ को हाल ही में जोया अख्तर के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। दोनों को देखकर उनके फैंस फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू होने के कया ...और पढ़ें

    Video: Katrina and Alia spotted outside Zoya Akhtar's house, fans speculate to start work on this film, via instagram
    Video: Katrina and Alia spotted outside Zoya Akhtar's house, fans speculate to start work on this film, via instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jee Le Zaraa: आलिया भट्ट और कटरीना कैफ को जोया अख्तर के मुंबई स्थित आवास के बाहर स्पॉट किया गया है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसमें कटरीना और आलिया जोया के घर से बाहर निकलते हुए अपनी-अपनी कार में बैठती हुई नजर आ रही हैं। अब इन वीडियोज को देखकर उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने फिल्म 'जी ले जरा' पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के 2 साल बीत चुके हैं लेकिन फिल्म पर अबतक काम शुरू नहीं हुआ है। इस फिल्म में आलिया और कटरीना के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी।

    आलिया-कटरीना ऐसे हुईं स्पॉट

    आलिया ब्लैक आउटफिट पहने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया ने पैपराजी के देखते हुए हाथ हिलाया है। वहीं एक अन्य वीडियो में कटरीना जोया अख्तर के घर के बाहर निकलती हुई स्पॉट हुईं। उन्होंने ब्लू जींस और व्हाइट टॉप के ऊपर जेकेट पेयर किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    View this post on Instagram

    A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

    2021 में अनाउंस हुई थी फिल्म

    फिल्म 'जी ले जरा' को 2021 में अनाउंस किया गया था। 2 साल बाद इस फिल्म पर काम शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस फिल्म के साथ आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को रीमा कागती और जोया अख्तर ने लिखा है। इससे पहले रीमा कागती जिंदगी मिलेगी न दोबारा और दिल धड़कने दो जैसी फिल्में लिख चुकी हैं।

    जोया के साथ ये फिल्में कर नजर आ चुकी हैं एक्ट्रेसेस

    इस फिल्म पर काम शुरू होने को लेकर फैंस में काफी खुशी है। आलिया, कटरीना और प्रियंका को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं हालांकि इससे पहले तीनों एक्ट्रेस जोया अख्तर के साथ काम कर चुकी हैं। आलिया ने जोया के साथ फिल्म 'गली बॉय' में काम किया था। वहीं प्रियंका ने फिल्म 'धड़कने दो' में नजर आई थीं, और कटरीना फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में काम कर चुकी हैं।

    खबरें और भी

    वर्क फ्रंट

    वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। जो 2022 की सुपरहिट फिल्म थी। प्रियंका चोपड़ा की लास्ट बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी। वहीं कटरीना आखिरी बार फिल्म 'फोन भूत' में नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें: Pathaan Worldwide Collection Day 4: 'पठान' हुई 400 करोड़ के पार, शाह रुख की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका

    यह भी पढ़ें: Video: अवॉर्ड शो में रेखा संग सेल्फी लेती नजर आईं रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर ने दिखाए एब्स