Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lata Mangeshkar ने सुमन कल्याणपुर के खिलाफ रची थी साजिश? 72 साल पहले 'दीदी' के छोड़े हुए गाने से स्टार बनी थीं सिंगर

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 01:26 PM (IST)

    भारतीय सिंगर Suman Kalyanpur का 31 मई को 89 की उम्र में निधन हो गया। ...और पढ़ें

    सुमन कल्याणपुर का 89 की उम्र में निधन

    सुमन कल्याणपुर का 89 की उम्र में निधन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 700 से ज्यादा गानों को आवाज देने वाली सिंगर सुमन कल्याणपुरी ने 31 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया और अपने पीछे बेहतरीन और यादगार गानों की विरासत छोड़ गईं।

    सुमन 60-70 दशक की सिंगर थीं जिस वक्त लता मंगेशकर और आशा भोंसले जैसी सिंगर्स पहले ही अपना एक अलग मुकाम बना चुकी थीं। हालांकि इस बीच भी सुमन कल्याणपुर ने अपनी मधुर आवाज से अलग पहचान बनाई।

    यह भी पढ़ें- जब लोग Suman Kalyanpur को समझ लेते थे लता मंगेशकर, 'स्वर साम्राज्ञी' से तुलना पर छलका था सिंगर का दर्द

    सुमन कल्याणपुर को लता मंगेशकर समझ बैठते थे लोग

    Suman Kalyanpur की आवाज लता मंगेशकर से मिलती जुलती थीं और इसीलिए कई बार लोग उनकी आवाज को लता मंगेशकर की आवाज समझ बैठते थे। हालांकि इस बात से वे थोड़ा असहज भी महसूस करती थीं। वहीं लता मंगेशकर पर यह इल्जाम भी लगा था कि उन्होंने सुमन कल्याणपुर को आगे नहीं बढ़ने दिया। लेकिन लता दीदी खुद इस बात का जवाब एक इंटरव्यू में दिया था।

    lata mangeshkar (24)

    लता मंगेशकर ने दिया था ये जवाब

    एक इंटरव्यू में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने कहा, 'ये बात सरासर गलता है। सच ये है कि सुमन कल्याणपुर जब हिंदी फिल्मों में आई तो उनका पहला गाना मैंने उनके लिए छोड़ा था। मैं वह गाना रिकॉर्ड किया कर लिया था लेकिन उनके लिए मैंने इसे छोड़ दिया'।

    lata mangeshkar (26)

    कौन सा था कल्याणपुर का पहला गाना?

    हालांकि उन्होंने उस गाने का जिक्र नहीं किया कि वह गाना कौन सा था लेकिन सुमन कल्याणपुर के पहले हिंदी गाने की बात की जाए तो उनका पहला गीत था- एक दिल, दो हैं तलबगार'। इस गाने को उन्होंने तलत महमूद के साथ गाया था। यह गीत 1954 में फिल्म दरवाजा के लिए बनाया गया था।

    सुमन कल्याणपुर के गीत (Suman Kalyanpur Songs)

    सुमन कल्याणपुर के यादगार गीतों में शामिल हैं-

    1. जिंदगी इम्तेहान लेती है

    2. आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे

    3. रहें ना रहें हम

    4. रात सुहानी जाग रही है

    5. दिल एक मंदिर है।

    यह भी पढ़ें- 58 साल पुराना वो गाना जिसने सिखाई आशिकों को मोहब्बत, मोहम्मद रफी और Suman Kalyanpur की आवाज में बना हुआ है कल्ट

    खबरें और भी