Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapil Sharma की ऑनस्क्रीन पत्नी Sumona Chakravarti ने दुर्गा पंडाल में किया धुनुची डांस, वीडियो हुआ वायरल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 10:12 PM (IST)

    Sumona Chakravarti Dhunuchi Dance Video हर साल की तरह इस साल भी मुखर्जी परिवार का नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल सजा। अब तक इस पंडाल में कई ...और पढ़ें

    सुमोना चक्रवर्ती धुनुची डांस (Photo Credit Instagram)
    सुमोना चक्रवर्ती धुनुची डांस (Photo Credit Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sumona Chakravarti Dhunuchi Dance Video: इन दोनों पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम देखी जा रही है। हर कोई मां की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों में भी इस त्योहार की पूरे धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं।

    हर साल की तरह इस साल भी मुखर्जी परिवार का नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल सजा। अब तक इस पंडाल में कई सितारों ने मां का आशीर्वाद लिया, जिसमें इशिता दत्ता, वत्सल सेठ, कियारा आडवाणी, हेमा मालिनी, एशा देओल, राखी सावंत, जया बच्चन और शुमोना चक्रवर्ती शामिल हुई।

    यह भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: सुमोना चक्रवर्ती के होठों को लेकर की जा रही टिप्पणी बना शो के महिला विरोधी होने का कारण

    सुमोना चक्रवर्ती का धुनुची डांस

    वहीं अब शुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस दुर्गा पंडाल में धुनुची डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस रेड कलर की खूबसूरत साड़ी पहने धुनुची डांस करती नजर आ रही हैं।

    उनके इस डांस को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। एक्ट्रेस धुनुची (मिट्टी से बना हुआ एक विशेष आकार का बर्तन) को मुंह में दबाए ढोल-नगाड़ों पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका ये डांस देख उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    यूजर कर रहे हैं डांस की तारीफ

    इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत ही खूबसूरत। दूसरे यूजर ने लिखा-कपिल शर्मा की टीम को आप पर गर्व होना चाहिए। तीसरे ने लिख- मानना पड़ेगा आपको टैलेंट तो बहुत है आप में। बता दें कि, अदाकारा सुमोना चक्रवर्ती बंगाली हैं। इस वजह से उन्हें धुनुची नाच भी बेहद अच्छे से करती है।

    यह भी पढ़ें- Durga Puja 2023: मौनी रॉय ने दुर्गा अष्टमी में सुहागन लुक से खींचा ध्यान, सोने के गहने और साड़ी में ढहाया कहर

    सुष्मिता सेन का धुनुची डांस

    इससे पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का डांस वीडियो सामने आया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बड़ी बेटी रेने के साथ धुनुची डांस किया। सुष्मिता के लुक की बात करें, पिंक साड़ी, माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ी और पोनीटेल बनाए नजर आईं थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    एक्ट्रेस जल्द आर्या 3 में नजर आएगी, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह सीरीज 3 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।