विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra को नहीं, Akshay Kumar को रातों-रात किया गया था फिल्म से बाहर; 20 साल बाद निर्माता ने खोल राज

Published: Tue, 25 Aug 2026 09:48 PM (IST)

20 साल पहले प्रियंका चोपड़ा की एक ऐसी सुपरहिट फिल्म आई थी, जिससे निर्माता ने अक्षय कुमार की गुजारिश के ...और पढ़ें

अक्षय कुमार हुए थे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से आउट। फोटो- Instagram

अक्षय कुमार हुए थे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से आउट। फोटो- Instagram

HighLights

  1. 20 साल पहले अक्षय कुमार की गुजारिश को मेकर ने ठुकराया

  2. प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में रखकर निर्माता ने किया उन्हें आउट

  3. प्रियंका चोपड़ा संग विवाद से बचने को लिया फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में आज भी गूंजते हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद देसी गर्ल ने बॉलीवुड में लारा दत्ता और अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म 'अंदाज' से कदम रखा था। इस फिल्म को सुनील दर्शन ने प्रोड्यूस किया था।

हाल ही में सुनील दर्शन ने एक खास बातचीत में बताया कि अंदाज फिल्म की सफलता के बाद वह अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु को लेकर एक और फिल्म बनाने का प्लान कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें खिलाड़ी कुमार को मूवी से हटाना पड़ा। उन्होंने इंटरव्यू में ये भी बताया कि अगर वह अक्षय को फिल्म से न हटाते, तो उनके परिवार में काफी विवाद हो सकता था।" कौन सी थी वह फिल्म, जिससे सुनील दर्शन ने अक्षय को किया था रिप्लेस, पढ़ें डिटेल्स।

अक्षय ने फिल्म पोस्टपोन करने की गुजारिश की थी

सुनील दर्शन ने यूट्यूब चैनल मिनट ऑफ मसाला से खास बातचीत के दौरान बताया कि वह प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बरसात' बना रहे थे। फिल्म का एक गाना भी शूट हो गया था, लेकिन बाद में मूवी से दोनों ने अपने पुराने वर्क कमिटमेंट की वजह से ब्रेक लिया था, लेकिन बाद में अक्षय ने प्रोड्यूसर के पास आकर शूट को पोस्टपोन करने की गुजारिश की।

निर्माता ने कहा, "जब शूट के लिए वापस लौटना था, उस दौरान हमें पता चला कि उनके बीच में कुछ दिक्कत हो गई है। उस समय ही हमें यह एहसास हो चुका था कि अक्षय और प्रियंका साथ में फिल्म नहीं कर सकते। अगर वह साथ में काम करते हैं, तो इससे अक्षय के परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं।"

Untitled design (41)

'आप गैरजिम्मेदार नहीं हो सकते'

सुनील दर्शन ने बताया कि वह अक्षय की इस बात से बहुत ज्यादा नाराज हुए थे। निर्माता बोले, "मुझे लगता है जब आप प्रोफेशनली कोई काम कर रहे होते हैं, तो आपकी एक जिम्मेदारी बनती हैं। आप गैर जिम्मेदाराना हरकतें नहीं कर सकते, लेकिन हम इसके बारे में कर ही क्या सकते थे।" सुनील दर्शन ने बताया कि जब अक्षय ने उनसे फिल्म को पोस्टपोन करने के लिए कहा था, तो वह काफी शॉक्ड थे, क्योंकि वह मुमकिन नहीं था। 100 लोगों की यूनिट फिल्म पर काम करने के लिए तैयार थी।

Screenshot 2026-08-25 214428

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शादीशुदा लोगों को ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए। प्रियंका की उस समय शादी नहीं हुई थी, तो मैंने सोचा कि अगर मुझे चुनना ही है, तो वह पीसी को ही फिल्म में रखेंगे।" अक्षय कुमार की जगह सुनील दर्शन ने फिल्म में बॉबी देओल को कास्ट किया। 2005 में आई इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉबी देओल और बिपाशा बसु नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट रही थी।

यह भी पढ़ें- Haiwaan Trailer: 'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान को डराएंगे Akshay Kumar, 'हैवान' के ट्रेलर रिलीज डेट का चल गया पता