'वो सारे सिनेमाघर तो ले नहीं सकते,' Ramayana और सुनील शेट्टी की ब्लॉकबस्टर के क्लैश पर डायरेक्टर की दो टूक
फिल्म रामायणम् के साथ-साथ दीवाली के मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी की 32 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी बड़े पर्दे पर दोबारा से रिलीज किया जाएगा।
-1793179774392_m.webp)
रामायणम् से टकराएगी ये ब्लॉकबस्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
32 साल पहले आई थी सुनील शेट्टी की मूवी
रामायणम् के साथ-साथ बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
री-रिलीज के लिए तैयार 90s की ब्लॉकबस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के फेस्टिव सीजन में सिनेमाघरों में कई फिल्मों को रिलीज किया जाएगा, जिसमें अभिनेता सुनील शेट्टी की एक 32 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहरा (Mohra) का नाम भी शामिल है, जिसकी री-रिलीज का एलान हाल ही में किया गया है।
अब रामायणम् और मोहरा (Ramayana vs Mohra) के क्लैश को लेकर सुनील शेट्टी की मूवी के डायरेक्टर ने खुलकर बात की है और बताया है कि मोहरा को बहुत स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है, जो रामायणम् की रिलीज से शेष रह गए हैं। आइए पूरा मामला समझते हैं-
रामायणम् और मोहरा क्लैश पर डायरेक्टर का रिएक्शन
साल 1994 में फिल्म मोहरा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और नसीरूद्दीन शाह जैसे कई कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर मोहरा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब 32 साल बाद एक बार फिर से आने वाले 6 नवंबर को मोहरा को री-रिलीज किया जाएगा। उससे एक दिन पहले रणबीर कपूर की रामायणम् भी प्रदर्शित की जानी है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को टक्कर देने आ रही है 32 साल पुरानी फिल्म, अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर होगी री-रिलीज
-1793180876987.webp)
इस मामले को लेकर अब निर्देशक राजीव राय ने वैराइटी को दिए इंटरव्यू में रामायणम् और मोहरा के क्लैश पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और बताया है-

हां, 6 नवंबर शुक्रवार को हम अपनी फिल्म मोहरा को फिर से रिलीज कर रहे हैं। यह एक छोटी रिलीज है, क्योंकि हम उन सिनेमाघरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. जो रामायणम् के बाद खाली रह गए हैं। इसका रामायणम् से कोई मुकाबला नहीं है। वे सारे सिनेमाघर तो ले नहीं सकते और जनता की तरफ से भी मेरी इन फिल्मों की मांग हमेशा रही है।
मोहरा के सीक्वल पर बोले राजीव
इसी इंटरव्यू के दौरान राजीव राय ने मोहरा के सीक्वल को लेकर भी खुलकर बात की है और कहा है- सच बताऊं तो मुझे फिल्मों के सीक्वल बनाना पसंद नहीं है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि मैं इस पर विचार नहीं कर सकता। अगर आपके पास सही कलाकार हों और कहानी पहली फिल्म से भी बेहतर हो, तो सीक्वल बनाना कोई बुरा विचार नहीं है। यह एकदम सटीक बैठना चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि इसमें मैं वही काम दोबारा करूंगा, जो मैं पहले ही कर चुका हूं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।