यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Suniel Shetty ने 28 साल के बेटे अहान के साथ मुंबई में खरीदी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत कर देगी हैरान
सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ एक करोड़ों की प्रॉपर्टी अपने नाम की है। उन्हों ...और पढ़ें

HighLights
- सुनील शेट्टी बने करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक
- बेटे के साथ सुनील शेट्टी ने इन्वेस्ट किए करोड़ों
- वेलकम टू द जंगल में दिखेंगे सुनील शेट्टी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के दिग्गज सितारे सिर्फ शानदार कलाकार नहीं होते हैं, बल्कि उनमें बिजनेस का स्किल भी कूट-कूटकर भरा हुआ है। ऐसे कई सितारे हैं, जो पैसों को इन्वेस्ट करना अच्छे से जानते हैं। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में, अभिनेता ने करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है।
सुनील शेट्टी 90 के दशक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शुमार थे। उन्होंने सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से नवाजा है। अभिनय में तो वह आगे हैं ही, उनका माइंड बिजनेस में भी खूब चलता है। मुंबई में वह एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं और खंडाला में उनका शानदार फार्महाउस है। हाल ही में, उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल में एक और प्रॉपर्टी को एड किया है।
सुनील-अहान ने खरीदी प्रॉपर्टी
स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने मुंबई के खार में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। यह एक 'बिक्री प्रमाणपत्र' थाष संपत्ति पिता और पुत्र द्वारा बैंक नीलामी खरीद के जरिए हासिल की गई थी। सुनील शेट्टी द्वारा खरीदी गई संपत्ति 12000 फीट के एरिया में फैली हुई है जिकी कीमत 8.01 करोड़ रुपये है। अक्टूबर 2024 में 40.08 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस के साथ लेन-देन को अंतिम रूप दिया गया।
यह भी पढ़ें- सुनील शेट्टी से लेकर चिरंजीवी और शिल्पा शेट्टी तक बॉलीवुड सेलेब्स ने PM Modi के जन्मदिन पर भेजी शुभकामनाएं
Suniel Shetty with son and mother- Instagram
अथिया-राहुल ने भी खरीदा था 20 करोड़ का घर
सुनील शेट्टी से पहले उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने भी पति और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ मुंबई के पाली हिल में स्थित अपार्टमेंट में एक फ्लैट खरीदा था। इंडेक्सटैप के मुताबिक, संधू पैलेस बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर में स्थित अथिया और राहुल का ये फ्लैट 3,350 स्क्वायर फीट में फैला है और इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई गई।
खबरें और भी
Suniel Shetty with family- Instagram
सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म
30 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्में करने वाले सुनील शेट्टी को बड़े पर्दे पर आखिरी बार मुंबई सागा में देखा गया था, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब तीन साल बाद वह कॉमेडी फिल्मों से थिएटर्स में वापसी कर रहे हैं। वह अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में नजर आएंगे। वहीं, उनके बेटे अहान शेट्टी ने 2021 में तड़प मूवी से डेब्यू किया था। अब वह बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे।