Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘हर व्यक्ति पर प्रतिबंध…’ पाकिस्तानी स्टार्स पर लगे बैन पर Suniel Shetty ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Thu, 01 May 2025 09:50 PM (IST)

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार आतंकवादियों और पाकिस्तान पर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस अटैक का असर सिनेमा जगत पर भी देखने को मिला है। फ ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी एक्टर पर लगे बैन पर बोले सुनील शेट्टी (Photo Credit- Jagran)
    पाकिस्तानी एक्टर पर लगे बैन पर बोले सुनील शेट्टी (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर पर लगा बैन
    2. सुनील शेट्टी ने मामले पर तोड़ी चुप्पी
    3. शांति भंग करने वालों पर बैन लगाने की कही बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने जान गंवा दी। इस हमले के बाद पाकिस्तान से जुड़े स्टार्स और लोगों को लेकर आक्रोश की भावना हर देशभक्त में देखने को मिल रही है। हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की अबीर गुलाल फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठी। इसके बाद फिल्म पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया। सोनम कपूर के साथ फवाद खान की यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं होगी। इसके बाद, सरकार ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमीर समेत अन्य सेलेब्स के इंस्टाग्राम को भारत से हटा दिया। इसका मतलब है कि यहां के लोग उनके अकाउंट को नहीं देख पाएंगे।

    फिल्मी दुनिया में इस मुद्दे पर खूब चर्चा चल रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी राय पाकिस्तानी स्टार्स पर लगाए जा रहे बैन पर पेश की है। आइए जानते हैं कि एक्टर इसे सही क्यों मानते हैं।

    पाकिस्तानी स्टार्स पर प्रतिबंध लगाने के समर्थन में आए सुनील

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, हमारे देश की शांति को भंग करने और निर्दोष लोगों को मारने की साजिश रचने वाले हर एक व्यक्ति पर बैन लगाना चाहिए। क्रिकेट, फिल्में, हर चीज पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। सबसे पहले जो गलत हुआ है उसे ठीक करें। इसके बाद अपने आप सब कुछ सही हो जाएगा। हम ऐसी जगह से आने वाले लोग हैं, जहां हम धर्म को कर्म और सेवा कहते हैं।

    ये भी पढ़ें- 'हमारा दुश्मन हमेशा...'Suniel Shetty ने 'मैं हूं ना' के नेगेटिव किरदार को बताया सही, केसरी वीर पर क्या बोले अभिनेता

    एक्टर ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश की सेना को इसके खिलाफ निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी है। मुझे लगता है कि सेना वही करेंगी, जो उन्हें करना चाहिए। हम सभी एकजुट हैं और किसी को भी हमारे देश में नफरत फैलानी की परमिशन नहीं देते हैं। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी को बस फिलहाल इतना ही करना है।

    खबरें और भी

    सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म

    अभिनेता सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो इन दिनों वह केसरी वीर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर इसके प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। बता दें कि यह मूवी 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    ये भी पढ़ें- Akshay Kumar संग देशभक्ति फिल्म के सवाल पर Suniel Shetty ने दिया ऐसा जवाब, बोले- 'हेराफेरी है तो...'