विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमारा दुश्मन हमेशा...'Suniel Shetty ने 'मैं हूं ना' के नेगेटिव किरदार को बताया सही, केसरी वीर पर क्या बोले अभिनेता

Published: Wed, 30 Apr 2025 02:31 PM (IST)

केसरी वीर एक ऐतिहासिक और देशभक्ति से भरपूर फिल्म है। इसे प्रिंस थीमान ने निर्देशित किया है और कानू चौहान ...और पढ़ें

सुनील शेट्टी ने निभाया खलनायक का रोल (फोटो- इंस्टाग्राम)
सुनील शेट्टी ने निभाया खलनायक का रोल (फोटो- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. सुनील शेट्टी केसरी वीर में बनेंगे योद्धा
  2. सूरज पंचोली फिल्मों में कर रहे हैं कमबैक
  3. मैं हूं ना के रोल को किया जस्टिफाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में काफी ज्यादा नेगेटिव रोल्स भी प्ले किए हैं। इनमें से एक किरदार 'मैं हूं ना'का राघवन है। हालांकि, शेट्टी राघवन को नकारात्मक किरदार नहीं मानते क्योंकि वह अपने देश और अपने मृत बच्चे के प्यार के लिए लड़ रहा था।

स्क्रिप्ट सुनते ही कह दिया हां

अपनी अगली फिल्म 'केसरी वीर' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बोलते हुए शेट्टी ने कहा कि राघवन कभी भी खलनायक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा,"मेरे लिए, मेरे देश से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है और मैं ऐसा यूं ही नहीं कह रहा हूं। खेल में या कहीं और जब बात मेरे देश की आती है, तो मुझे लगता है कि मैं बिल्कुल अलग इंसान हूं। स्क्रिप्ट के अनुसार, राघव एक नकारात्मक किरदार था, लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे फिल्म के लिए हां कहने में सिर्फ दो मिनट लगे।"

यह भी पढ़ें: 'अगली छुट्टी कश्मीर में ही...', Suniel Shetty का पहलगाम आतंकी हमले पर खौला खून, दिया बड़ा बयान

धड़कन में भी निभाया था नेगेटिव रोल

सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्हें आज भी याद है जब फराह खान ने उन्हें मैं हूं ना की स्क्रिप्ट सुनाई थी। फराह ने कहा,"आज भी बहुत सारे लोग इस नकारात्मक भूमिका को करने से डरते हैं, जिस पर मैंने कहा कि यह एक नेगेटिव रोल कैसे हो सकता है। हमारा दुश्मन हमेशा एक ही रहेगा, मेरा बच्चा मारा गया है और मैं सिर्फ अपने बच्चे के उन अवशेषों को वापस लाना चाहता हूं और वे ऐसा करने को तैयार नहीं हैं। तो ये एंगल नेगेटिव कहां से हुआ।" धड़कन में भी सुनील शेट्टी का किरदार ऐसा ही कुछ था।

सुनील शेट्टी ने दी सफाई

फिल्म 'धड़कन' में सुनील शेट्टी देव किरदार में नजर आए। इसे भी नेगेटिव किरदार बताया गया। सुनील ने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपनी प्रेमिका से इस हद तक प्यार करता है, तो वह नेगेटिव रोल कैसे हो सकता है? इसलिए, मैं हमेशा अपने किरदारों को इसी नजरिए से देखता हूं।"

जल्द इस फिल्म में आएंगे नजर

आने वाली फिल्म केसरी वीर में सुनील शेट्टी 14वीं सदी के राजा वेगदाजी भील की भूमिका में नजर आएंगे। इस ऐतिहासिक नाटक में दिखाया गया है कि कैसे वेगदाजी ने सौराष्ट्र के अर्थिला के राजा वीर हमीरजी गोहिल के साथ मिलकर सोमनाथ मंदिर को तुगलक वंश के हमले से बचाया था।

यह भी पढ़ें: खून से रंगी कुल्हाड़ी, आंखों में गुस्सा... Suniel Shetty का Kesari Veer से योद्धा लुक हुआ रिवील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।