Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अगली छुट्टी कश्मीर में ही...', Suniel Shetty का पहलगाम आतंकी हमले पर खौला खून, दिया बड़ा बयान

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 11:35 AM (GMT+05:30)

    Pahalgam Terror Attack ने पूरे देशवासियों के अंदर आक्रोश भर दिया है। सेलिब्रिटीज भी आगे आकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और फैंस को एकजुट रहने की सलाह ...और पढ़ें

    पहलगाम अटैक पर सुनील शेट्टी ने दिया बयान। फोटो क्रेडिट- एक्स
    पहलगाम अटैक पर सुनील शेट्टी ने दिया बयान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. सुनील शेट्टी ने पहलगाम अटैक पर की बात
    2. केसरी वीर में नजर आएंगे सुनील शेट्टी
    3. सुनील के पास हैं लाइन में तीन और फिल्में

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीर का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाने वाले पहलगाम में बीते दिन एक आंतकी हमला हुआ जिसमें 26 बेगुनाह टूरिस्ट्स ने अपनी जान गंवा दी। सबसे हैरानी की बात है कि उन्हें आंतकवादियों ने धर्म पूछकर मारा जिसका मकसद देश में अशांति फैलाना है।

    बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत हैं और वह पीड़ितों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की मांग कर रहे हैं। इस बीच कई सेलेब्स ने एकता पर जोर दिया है। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फैंस को एकता का पाठ पढ़ाते हुए न डरने की सलाह दी है।

    कश्मीर में छुट्टियां मनाएंगे सुनील शेट्टी

    दरअसल, सुनील शेट्टी लता दीनानाथ मगेश्कर अवॉर्ड इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोगों से न डरने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "जो कश्मीरी बच्चे हैं, उनकी कोई गलती नहीं है। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। आज से अगली छुट्टी जो हमारी होगी, वो कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी। उन्हें यह दिखाना है कि हमें डर नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- क्या फिर हंसी का धमाका करेगा बाबूराव? Hera Pheri 3 पर Paresh Rawal का बड़ा हिंट

    बहकावे में न आने की दी सलाह

    सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "हमारे लिए धर्म सेवा ही ईश्वर की सेवा है। ऊपर वाला ये देखेगा भी और वो जवाब देगा भी। इसलिए अभी हमें हिंदुस्तानी होकर, भारतीय होकर एकजुट होना है, जो डर वो फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उसके बहकावे में न आते हुए एक होकर उसे दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसलिए फौज जो है, नेता जो है, सब लगे हुए हैं इसी चीज में।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Visitkashmirtravel In (@visitkashmirtravel.in)

    सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्में

    बात करें सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही सोमनाथ युद्ध पर आधारित फिल्म केसरी वीर (Kesari Veer) में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle), हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) और सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) में भी दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- 'बैठ जाओ वरना गोली मार देंगे...' Suniel Shetty ने सुनाया अमेरिका अटैक का डरावना किस्सा