Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डिलीवरी रूम में बेटी...बाहर बेचैन नजर आए Suniel Shetty और Mana, भाई अहान ने शेयर की फोटोज

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 05:21 PM (IST)

    सुनील शेट्टी की लाडली अथिया ने पिछले महीने एक बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने के एल राहुल के जन्मदिन के मौके पर बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की ...और पढ़ें

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी (Photo: Instagram)
    अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 24 मार्च 2025 को दिया बेटी को जन्म
    2. सुनील शेट्टी की बेटी हैं अथिया
    3. के एल राहुल ने रिवील किया नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) पिछले महीने नाना बने हैं। उनकी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) हाल ही में मां बनी हैं। अथिया और के एल राहुल (KL Rahul) ने पिछले महीने 24 मार्च को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेटी की पहली झलक और उसका प्यारा सा नाम रिवील किया।

    सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

    क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद के जन्मदिन के मौके पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की। इस फोटो में राहुल ने बड़े ही प्यार से बेटी को गले लगाया हुआ है और अथिया शेट्टी अपनी लाडली को निहारते हुए नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Athiya Shetty के घर गूंजी किलकारियां, नन्ही परी के नाना बने सुनील शेट्टी; एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

    अहान ने शेयर की कई सारी तस्वीरें

    कपल ने प्यार से बेटी का नाम इवारा रखा है। कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी। वहीं इसी के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की जिसमें उन्होंने अपने पिछले कुछ महीनों की झलक दिखाई। इस फोटो के कैप्शन में अहान ने लिखा- 'टाइम फ्लाइज'। इसमें से एक फोटो ने फैंस का ध्यान खींचा। इस फोटो में उनके पिता अभिनेता सुनील शेट्टी और मां माना शेट्टी अस्पताल की गैलरी में खड़े। फैंस ने अनुमान लगाया कि यह उस समय की तस्वीर है जब अथिया शेट्टी के बेबी होने वाला था और वो अस्पताल में भर्ती थीं। सुनील और माना गैलरी में बड़ी ही बेचैनी के साथ अलग-अलग खड़े दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ahan Shetty (@ahan.shetty)

    फैंस ने कमेंट्स में लगाया अंदाजा

    दोनों ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। सुनील जहां कुछ पढ़ने में व्यस्त हैं वहीं माना कैमरे की तरफ देखती नजर आईं। अहान ने जो फोटोज शेयर की हैं उस पर फैंस कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा,"नाना-नानी इंतजार कर रहे हैं। यह आज तक देखी गई सबसे अच्छी चीज है।" एक अन्य ने लिखा,"नाना-नानी अपने जीवन के सबसे प्यारे उपहार का इंतजार कर रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा,"चौथी तस्वीर में वे बहुत उत्साहित लग रहे हैं।" एक और ने लिखा,"चौथी तस्वीर में सिर्फ मुस्कुराहट।"

    अथिया और केएल राहुल ने पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने जनवरी 2023 में उनके पिता सुनील शेट्टी के अलीबाग स्थित फार्महाउस में शादी की थी। शादी के दो साल बाद कपल पेरेंट्स बने हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'ये असली ट्रॉफी है...' गार्डन में खड़े होकर Athiya Shetty ने कराया फोटोशूट, क्यूट बेबी बंप से नहीं हटेगी निगाह