यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ये असली ट्रॉफी है...' गार्डन में खड़े होकर Athiya Shetty ने कराया फोटोशूट, क्यूट बेबी बंप से नहीं हटेगी निगाह
अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने बुधवार को सोशल मीडिया अपने मैटरनिटी फोटोशूट से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के सा ...और पढ़ें

HighLights
- कब होगा अथिया शेट्टी का बच्चा?
- साल 2023 में केएल राहुल से की थी शादी
- बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल दिसंबर के महीने में पावर कपल अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल(KL Rahul) ने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद से काफी समय तक उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि बीच-बीच में हमें अथिया के बेबी बंप की क्यूट सी तस्वीर जरूर देखने को मिली। अब अथिया ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की कई प्यारी-प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैंस अथिया की सादगी से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।
अथिया शेट्टी ने लिखा क्यूट सा कैप्शन
इनमें से कुछ तस्वीरें अथिया शेट्टी की सोलो हैं जबकि कुछ में वो केएल राहुल के साथ पोज करती नजर आईं। तस्वीरें शेयर करते हुए अथिया ने लिखा- 'ओह बेबी!' कपल के मैटरनिटी फोटोशूट की शूटिंग मुंबई में उनके घर पर हुई, जिसमें अथिया के कुछ चुनिंदा आउटडोर शॉट्स भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: Athiya Shetty-KL Rahul Anniversary: सुनील शेट्टी ने बेटी-दामाद को दिया आशीर्वाद, देखें स्पेशल एनिवर्सरी पोस्ट

फैंस ने कमेंट सेक्शन में लुटाया प्यार
इसके बाद से कमेंट सेक्शन में तो मानों बाढ़ ही आ गई। फैंस इसमें लव और हार्ट वाला इमोजी बनाने लगे। कुछ ने लिखा, "नज़र ना लगे..." कई अन्य ने कमेंट किया,"असली ट्रॉफी यही है भाई" टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट सेक्शन में लाल दिल वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया।
हाल ही में चंद्रा कोचर के साथ बातचीत में बॉलीवुड अभिनेता और अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने संकेत दिया कि अथिया अप्रैल में बच्चे को जन्म देंगी।
अथिया ने दी थी केएल को बधाई
इस हफ्ते की शुरुआत में, जब इंडिया ने दुबई में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया था तब अथिया ने अपने पति केएल राहुल को बधाई दी थी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई तस्वीर में उनका क्यूट सा बेबी बंप भी दिखाई दे रहा था।
खबरें और भी
View this post on Instagram
अथिया और केएल राहुल ने पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने जनवरी 2023 में उनके पिता सुनील शेट्टी के अलीबाग स्थित फार्महाउस में शादी की थी। अब शादी के दो साल बाद कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।