विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब दिखेगा Ahan Shetty का असली जलवा, Border 2 के बाद हाथ आया बड़ा प्रोजेक्ट, पिता की तरह दिखाएंगे एक्शन

Published: Sun, 08 Jun 2025 12:57 PM (IST)

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने 2021 में तड़प मूवी से डेब्यू किया था और इसके बाद से ही ...और पढ़ें

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के हाथ आई एक नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के हाथ आई एक नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अहान शेट्टी के हाथ आई एक और फिल्म
  2. बॉर्डर 2 में आर्मी ऑफिसर बनेंगे अहान
  3. अहान शेट्टी ने 2021 में किया था डेब्यू

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अहान शेट्टी (Ahan Shetty) उन स्टार किड्स में से एक हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। अन्य स्टार किड्स की तुलना में उन्हें डेब्यू के बाद उतनी फिल्में नहीं मिलीं, जितनी की उम्मीद थी। मगर अब 4 साल बाद अहान बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं और वो भी एक से बढ़कर एक फिल्मों के साथ।

अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म तड़प से डेब्यू किया था जो तेलुगु मूवी आरएक्स 100  की हिंदी रीमेक थी। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास चल न पाई हो, लेकिन अहान की एक्टिंग को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। मगर फिर भी चार साल तक नहीं कोई फिल्म नहीं मिली। अब अहान की झोली में एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन बड़ी फिल्में हैं।

अहान शेट्टी के हाथ आई नई फिल्म

सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी के पास पहले ही अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म बॉर्डर 2 और एक रोमांटिक फिल्म है। अब उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म आ गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अहान ने एक अपकमिंग एक्शन थ्रिलर मूवी साइन की है जिसका निर्देशन बंगाली निर्देशक बिरसा दासगुप्ता (Birsa Dasgupta) करने वाले हैं जिनकी बतौर डायरेक्टर पहली हिंदी फिल्म होगी।

वह इससे पहले हिंदी वेब सीरीज माफिया और द मैजिक ऑफ शिरी का निर्देशन कर चुके हैं। इसका निर्माण शिबाशीष सरकार और रिभु दासगुप्ता करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'धज्जिया उड़ा दूंगा...' बेटे के खिलाफ बोलने वालों को Suniel Shetty की धमकी, कहा- 'उन्हें फिल्म से निकाला गया'

Photo Credit - Instagram

कब शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग?

अहान शेट्टी के साथ कौन सी हीरोइन लीड रोल निभाएंगी, यह भी कन्फर्म हो गया है। मगर अभी तक इसका एलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मेकर्स अहान की एक्शन थ्रिलर को लेकर अपडेट देंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस एक्शन थ्रिलर मूवी की शूटिंग इसी साल अक्टूबर से शुरू होने की आशंका है। फिलहाल, अभी तक मेकर्स या फिर एक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म

बिरसा की आगामी एक्शन थ्रिलर के अलावा अहान शेट्टी के पास शाद अली की एक रोमांटिक मूवी है। वह सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म बॉर्डर 2 में भी आर्मी ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- 2 फिल्मों से क्यों बाहर निकाले गए Ahan Shetty, सुनिल शेट्टी ने बेटे के करियर को लेकर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।