यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'धज्जिया उड़ा दूंगा...' बेटे के खिलाफ बोलने वालों को Suniel Shetty की धमकी, कहा- 'उन्हें फिल्म से निकाला गया'
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने एक हालिया इंटरव्यू में उन लोगों को खुली चेतावनी दी है जिन्होंने उनके बेटे के खिलाफ गलत अफवाह फैलाई है। अहान शेट्टी सनी ...और पढ़ें

HighLights
- बॉर्डर 2 में नजर आएंगे अहान शेट्टी
- 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी बॉर्डर 2
- बॉर्डर 2 के चलते अहान ने छोड़ीं कई फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील शेट्टी के नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे अहान शेट्टी फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। तड़प के बाद अहान के हाथ मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) आई है, जिसके पहले पार्ट में उनके पिता यानी सुनील शेट्टी ने कर्नल की भूमिका निभाई थी। अब पिता के बाद अहान फिल्म में आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
एक हालिया इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी के बॉर्डर 2 में काम करने के बारे में बात की। साथ ही उन लोगों पर गुस्सा निकाला जो उनके बेटे के खिलाफ गलत न्यूज फैला रहे हैं। दरअसल, सुनील शेट्टी का कहना है कि जब से अहान ने बॉर्डर 2 साइन की है, तब से उनके हाथ से कई फिल्में छिन गई हैं जिसका जिम्मेदार उन्हें ही ठहराया जा रहा है।
बेटे को सुनील शेट्टी की बड़ी सलाह
अब सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को नसीहत दी है कि वह बॉर्डर 2 को फुल कमिटमेंट के साथ करें, चाहे इसके बाद उन्हें कोई फिल्म न मिले। ईटाइम्स के साथ बातचीत में अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को सलाह दी- "क्योंकि यह ऐसी फिल्म है जो आपको जिंदा रखेगी, यह आपके पिता को आने वाले दशकों तक जिंदा रखेगी। 26 जनवरी और 15 अगस्त को हम हमेशा साथ नजर आएंगे।"
यह भी पढ़ें- 'मैं कंफर्टेबल नहीं...'Suniel Shetty का खुलासा अथिया ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, चार साल में की चार फिल्में
सुनील ने बेनकाब करने की दी धमकी
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "अहान ने इस फिल्म के लिए कई चीजें छोड़ दीं। अहंकार के कारण उनके हाथ से कई मौके निकल गए। उन्हें फिल्मों से निकाल दिया गया और फिर उन पर आरोप लगाए गए। अफवाहें फैलाई गईं कि वे महंगे बॉडीगार्ड के साथ आते हैं और पेड आर्टिकल छपवाए गए।"
खबरें और भी
Photo Credit - Instagram
सुनील शेट्टी ने कहा, "मैंने पहले कभी इस बारे में बात नहीं की। यह पहली बार है। कहानियां गढ़ी गईं क्योंकि अहान बॉर्डर करना चाहता था, जबकि दूसरे चाहते थे कि उनकी अपनी फिल्में बनें। सब कुछ हेरफेर किया गया था। अगर यह आगे बढ़ता है, तो मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखूंगा और सभी को बेनकाब करूंगा। जिनकी धज्जियाँ उड़ानी हैं, उड़ा दूंगा।"