Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'उनकी फ्लॉप फिल्म भी 200 करोड़ कमाती है...', Salman Khan की असफलता पर Suniel Shetty ने दिया ऐसा जवाब

    Updated: Mon, 26 May 2025 08:20 AM (IST)

    सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में कुछ समय से बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म सिकंदर (Sikandar) को काफी आलोचना का ...और पढ़ें

    सलमान खान की बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले सुनील शेट्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सलमान खान की बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले सुनील शेट्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सलमान खान की सिकंदर ने कमाए थे 170 करोड़ के पार
    2. सिकंदर मूवी के लिए सलमान खान को मिली थी आलोचना
    3. सुनील ने सलमान को बताया गलत समझे जाने वाले इंसान

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बजरंगी भाईजान, सुल्तान और एक था टाइगर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सलमान खान (Salman khan) की फिल्मों से ज्यादा उम्मीद जताई जाती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से अभिनेता की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।

    टाइगर 3 हो या फिर किसी का भाई किसी की जान... पिछले कुछ सालों में सलमान खान की फिल्में फ्लॉप की कैटेगरी में शामिल हो गई हैं। यहां तक कि सिकंदर (Sikandar) भी सलमान का पिछला चार्म वापस नहीं ला पाई। मगर यह कहना गलत नहीं होगा कि सलमान की फ्लॉप फिल्में भी 100 करोड़ रुपये के पार जाती हैं।

    सलमान की फ्लॉप फिल्म पर बोले सुनी शेट्टी

    हाल ही में, सुनील शेट्टी ने भी सलमान के बॉक्स ऑफिस असफलता पर रिएक्शन देते हुए कहा है कि उनके दोस्त की फ्लॉप फिल्में भी 200 करोड़ रुपये के ऊपर जाती हैं जो आधी इंडस्ट्री के लिए सुपरहिट है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा-

    उनकी फ्लॉप हम 200 करोड़ की फिल्म की बात करते हैं, जबकि आधी इंडस्ट्री के लिए वो हिट नहीं सुपरहिट है। कई बार फिल्मों के चयन में गलती हो जाती है और सलमान दिल से काम करते हैं। जब सलमान को अच्छी टॉपिक वाली फिल्म मिलती है तो वह जादू कर देती हैं। उनकी न चलने वाली फिल्म 200 करोड़ कमाती है। इस साल की सारी फिल्मों का नंबर देख लेना, तुम्हें पता चल जाएगा कि वह सलमान खान की फिल्म से कम है।

    यह भी पढ़ें- Suniel Shetty ने किया आमिर खान का बचाव, 'सितारे जमीन पर' के बॉयकॉट पर दिया करारा जवाब!

    Salman Suniel Shetty

    खबरें और भी

    Photo Credit - Instagram

    सलमान खान समझा जाता है गलत

    सुनील शेट्टी ने अपने दोस्त सलमान खान की जमकर तारीफ की है और कहा है कि उन्हें सबसे ज्यादा गलत समझा जाता है। अभिनेता ने कहा, "सलमान इस दुनिया में सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले इंसान हैं। अगर मुझे उन्हें शब्दों में बयां करना हो तो एक होगा ‘इंसान’ और दूसरा ‘इंसान होना’ - यानी सलमान। वह अपने हर काम में एक अलग ही स्तर के इंसान हैं। मेरा उनसे एक खूबसूरत रिश्ता है। मैं उनसे अक्सर नहीं मिलता, लेकिन हमारे बीच बहुत प्यार और सम्मान है।"

    यह भी पढ़ें- 'धज्जिया उड़ा दूंगा...' बेटे के खिलाफ बोलने वालों को Suniel Shetty की धमकी, कहा- 'उन्हें फिल्म से निकाला गया'