Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Suniel Shetty ने दामाद केएल राहुल को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- 'मैं तुम्हें पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं'।

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 03:52 PM (IST)

    अथिया शेट्टी के पति और भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस स्पेशल डे पर ससुर सुनील शेट्ट ने उन्हें विश किया है। एक्टर ने अपनी दा ...और पढ़ें

    KL Rahul and Suniel Shetty (Photo Instagram)
    KL Rahul and Suniel Shetty (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  भारतीय बल्लेबाज और सुनील शेट्टी के दमाद केएल राहुल आज 18 अप्रैल को अपना बर्थडे 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।  इस खास मौके पर राहुल को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। फैंस और दोस्तों के अलावा राहुल को अपने ससुराल वालों से भी खूब बधाई और प्यार मिल रहा है।

    हालांकि, अभी तक अथिया शेट्टी ने पति को लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है, लेकिन ससुर सुनील शेट्टी ने उन्हें विश कर दिया है।  

    यह भी पढ़ें- Athiya Shetty और KL Rahul बनने वाले हैं पेरेंट्स? नाना बनने की बात पर सुनील शेट्टी ने किया ये खुलासा

    सुनील शेट्टी ने दामाद के लिए लिखा पोस्ट

    शादी के बाद केएल राहुल अपना दूसरा बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में सुनील शेट्टी ने उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और उनकी तारीफ की है। एक्टर ने अपनी, केएल और बेटे अहान शेट्टी की एक फोटो शेयर की है,  जिसमें तीनों सोफे पर बैठे आराम फरमा रहे हैं। तीनों को देखकर लग रहा है कि बहुत थक गए हैं और वक्त निकालकर आराम कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    इसी के साथ कैप्शन में लिखा- 'वे कहते हैं कि यह मायने नहीं रखता कि हमारे जीवन में क्या है, बल्कि यह मायने रखता है कि हमारे जीवन में कौन है। तुम्हें पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं, क्योंकि यह एक ऐसा कनेक्शन है, जिसे मैं समझा नहीं सकता। हैप्पी बर्थडे राहुल. आई लव यू बेटा।'

    अहान ने भी जीजा को किया विश

    सुनील शेट्टी के बाद अभिनेता अहान शेट्टी ने भी अपने जीजा को जन्मदिन की बधाई दी है। अहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केएल राहुल संग अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे ब्रदर'। तस्वीर में दोनों को टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में नजर आ रहे हैं। बता दें,  केएल राहुल इन दिनों ipl खेल रहे हैं। वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान हैं।  

    एक साल पहले अथिया से की थी शादी

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी साल 2023 को शादी की थी। दोनों की शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस में हुई थी। इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को तब ऑफिशियल कर दिया था, जब उन्होंने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर बतौर कपल एंट्री की थी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 62 साल के सुनील शेट्टी ने भारती सिंह को किया लिपकिस, वायरल हो रहे वीडियो को देख हैरत में फैंस