Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Athiya Shetty और KL Rahul बनने वाले हैं पेरेंट्स? नाना बनने की बात पर सुनील शेट्टी ने किया ये खुलासा

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 04:57 PM (IST)

    बी टाउन में पिछले एक साल में कई लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंध गए। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से 23 जनवरी 2023 को शादी की थी। कपल की ...और पढ़ें

    अथिया शेट्टी, केएल राहुल और सुनील शेट्टी
    अथिया शेट्टी, केएल राहुल और सुनील शेट्टी

    HighLights

    1. अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को हो गए हैं एक साल
    2. सुनील शेट्टी की इंडायरेक्टली अथिया की प्रेग्नेंसी पर कही ये बात
    3. सुनील शेट्टी, माधुरी दीक्षित के साथ जज करते हैं 'डांस दीवाने' शो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) 60 पार की उम्र में भी अपने लुक्स को जबरदस्त तरीके से मेंटेन करते हैं। उनके चेहरे से उनकी एज का पता ही नहीं लगता। सुनील शेट्टी इन दिनों 'डांस दीवाने' रियलिटी शो जज कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ वह इस शो के को-जज हैं। 

    कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले शो 'डांस दीवाने' में सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद फैंस ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि दीपिका पादुकोण (Deepika Paduone) के बाद अथिया भी गुड न्यूज सुना सकती हैं। इससे फैंस में एक्साइटमेंट लेवल बना हुआ है।

    भारती सिंह ने छेड़ी ये बात

    दरअसल, शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इस वीडियो में होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh), सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित से बाते करती नजर आ रही हैं। भारती कहती हैं, ''सुनील सर आपकी बेटी के बच्चे होंगे, आप नाना बन जाओगे।'' इसके जवाब में सुनील कुछ ऐसा कहते हैं, जिससे अथिया की प्रेग्नेंसी के कयास लगने शुरू हो गए।

    नाना बनने की बात पर ये बोले सुनील शेट्टी

    सुनील शेट्टी ने जवाब में कहा, ''हां अगले सीजन में जब मैं आउंगा, तो मैं नाना की तरह स्टेज पर चल रहा होउंगा।'' एक्टर का ये स्टेटमेंट लाइमलाइट बटोर रहा है। बता दें कि अथिया और राहुल ने सुनील शेट्टी के फार्महाउस में शादी की थी। कपल ने 23 जनवरी, 2023 को सात फेरे लिए थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    जहां अथिया शेट्टी फेमस स्टार किड और बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वहीं, केएल राहुल भी नामी क्रिकेटर हैं। शादी के बाद से अथिया को किसी भी फिल्म या ओटीटी प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है। फैंस एक्ट्रेस को वापस से एक्टिंग करते देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच सुनील शेट्टी के इस स्टेटमेंट ने लोगों के मन में खलबली मचा दी है।

    यह भी पढ़ें: इन कैरेक्टर्स को प्ले कर फेमस हुए थे Sunil Grover, अब The Great Indian Kapil Show में निभाएंगे ये किरदार