Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन कैरेक्टर्स को प्ले कर फेमस हुए थे Sunil Grover, अब The Great Indian Kapil Show में निभाएंगे ये किरदार

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 03:51 PM (IST)

    फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा The Great Indian Kapil Show से एक बार फिर अपनी ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। जब से शो का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ...और पढ़ें

    सुनील ग्रोवर कैरेक्टर्स 'डॉ. मशहूर गुलाटी', 'गुत्थी', 'रिंकू देवी'
    सुनील ग्रोवर कैरेक्टर्स 'डॉ. मशहूर गुलाटी', 'गुत्थी', 'रिंकू देवी'

    HighLights

    1. आज से शुरू हो रहा है 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'
    2. सुनील ग्रोवर 7 साल बाद करेंगे दमदार वापसी
    3. फेमस हैं सुनील ग्रोवर के कई किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'द ग्रेट ग्रैंड इंडियन कपिल शो' से सुनील ग्रोवर कॉमेडी शो की दुनिया में दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। अब से कुछ ही देर में ये शो ओटीटी प्लेटफार्म पर शुरू हो जाएगा। फैंस अपने 'डॉक्टर गुलाटी' को एक बार फिर कॉमेडी करते देखने के लिए एक्साइटेड हैं। नए शो में सुनील ग्रोवर एक नए कलेवर में नजर आएंगे। 

    7 साल बाद साथ आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' कई कारणों से लाइमलाइट में है। इसके चर्चा में रहने की सबसे बड़ी वजह सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की वापसी है। पूरे 7 साल बाद उनकी और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की रॉकिंग केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। सुनील ग्रोवर की वापसी के साथ ही इस बात का सस्पेंस भी बरकरार है कि नए शो वह नया कैरेक्टर प्ले करेंगे या अपने पुराने और फेमस कैरेक्टर्स में ही रंग जमाएंगे।

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर के कैरेक्टर पर बात करने से पहले एक नजर डालेंगे उनके अब तक के फेमस कैरेक्टर्स पर। 

    डॉ. मशहूर गुलाटी

    सुनील ग्रोवर के सारे कैरेक्टर्स में से 'डॉ. मशहूर गुलाटी' का रोल सबसे ज्यादा फेमस है। '50-50 हॉस्पिटल' चलाने वाले डॉ. मशहूर गुलाटी का अपनी बेटी सरला (सुमोना चक्रवर्ती) से ज्यादा खूबसूरत लड़कियों को लाइन मारने पर ध्यान रहता है। इस आइकॉनिक कैरेक्टर को सुनील ग्रोवर ने इतनी संजीदगी से प्ले किया मानो ये कोई असल किरदार हो। इस कैरेक्टर के बाद सुनील ग्रोवर को रातोंरात स्टारडम मिला था। 

    रिंकू देवी

    'डॉ. गुलाटी' मशहूर हैं, तो 'रिंकू देवी' भी कम नहीं हैं। अनरोमांटिक पति से परेशान रहने वाली इस 'महिला' को भला कौन भूल सकता है। रिंकू देवी अपनी मीठी-मीठी बातों से सबका दिल जीतना बखूबी जानती हैं।

    खबरें और भी

    गुत्थी

    'गुत्थी' सुनील ग्रोवर का वो किरदार है, जिसके बिना उनके बाकी सारे कैरेक्टर्स अधूरे हैं। इस रोल को कर वह काफी फेमस हुए थे और तगड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की थी।

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में प्ले करेंगे ये रोल

    फैंस में इस बात की एक्साइटमेंट बनी है कि इस बार के सीजन में सुनील कौन सा रोल प्ले करेंगे। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सामने आए ट्रेलर में सुनील 'गुत्थी' के रोल में नजर आ रहे हैं। इससे ये बात को साफ है कि कॉमेडियन इस रोल को जरूर निभाएंगे। उनके कैरेक्टर को एक और नया नाम दिया गया है। वह है 'डफली।' 

    इस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा शो

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहा है। शो रात 8 बजे से शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें: चंद घंटों में कॉमेडी किंग कपिल शर्मा-Sunil Grover की वापसी, कब-कहां शुरू होगा The Great Indian Kapil Show?