विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील ग्रोवर की हुई एंट्री, तो इस कॉमेडियन ने The Great Indian Kapil Show शो को कहा टाटा बाय-बाय

Published: Wed, 27 Mar 2024 04:40 PM (IST)

कॉमेडी से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले कपिल शर्मा अब एक नए कलेवर में फैंस के सामने हाजिर होंगे। ...और पढ़ें

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने नाम से ही नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लेकर हाजिर होने वाले हैं। इस शो को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है और हो भी क्यों न, आखिर नए सीजन के साथ-साथ सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की वापसी हो रही है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में वही पुराने चेहरे देखने को मिलेंगे, लेकिन एक कॉमेडियन ऐसा है, जो इस सीजन में नजर नहीं आएगा।

कपिल शर्मा के शो में नहीं नजर आएगा ये कंटेस्टेंट

कपिल शर्मा कॉमेडी शो पिछले कई सालों से ऑडियंस का एंटरटेनमेंट कर रहा है। इस शो के आए अब तक के सीजन में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह (Bharti Singh), चंदू और बाकी कलाकारों ने खूब एंटरटेन किया है। अब नया सीजन नए कलेवर के साथ शुरू होगा। इस बार 'कपिल शर्मा शो' सीरीज का ये सीजन टेलीविजन पर न टेलीकास्ट होकर ओटीटी पर दिखाया जाएगा। सुनील ग्रोवर की शो में वापसी हुई है, तो भारती सिंह ने इसे टाटा बाय-बाय कह दिया है।  

शो न करने का बताया कारण

हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें 'बुआ' भारती सिंह नहीं नजर आईं। उन्हें ट्रेलर या पोस्टर तक में न देखने पर बज शुरू हो गया कि आखिर भारती शो का हिस्सा क्यों नहीं हैं। अब इसका खुलासा खुद भारती ने किया है। टाइम्स को दिए इंटरव्यू में भारती ने बताया कि कपिल का शो ज्वाइन करने का उनका कोई प्लान नहीं है।

भारती ने कहा, ''अगर कुछ होता है, तो मैं जरूर जाऊंगी। फिलहाल में अपने प्रोजेक्ट्स , पॉडकास्ट और डांस दीवाने की शूटिंग में बिजी हूं। लेकिन अगर मुझे कॉल आता है, तो मैं जरूर जाऊंगी।'' बता दें कि कपिल शर्मा शो के सभी सीजन्स में भारती सिंह ने 'बुआ' का रोल किया था। उनका यह कैरेक्टर काफी फेमस है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।