विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एल्विश और मुनव्वर के बाद कानूनी पचड़े में Anurag Dobhal, यूट्यूबर पर लगा साढ़े 3 करोड़ का जुर्माना

Published: Wed, 27 Mar 2024 03:48 PM (IST)

यूके07 राइडर के नाम से फैंस के बीच फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। ...और पढ़ें

एल्विश यादव, अनुराग डोभाल और मुनव्वर फारूकी
एल्विश यादव, अनुराग डोभाल और मुनव्वर फारूकी

HighLights

  1. एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी के बाद अनुराग डोभाल पर आई मुसीबत
  2. चिंता में आए अनुराग के फैंस
  3. शूटिंग के लिए चेन्नई गए हुए थे अनुराग डोभाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स पर लगता है कि इन दिनों गाज गिरी है। एक-एक कर पुलिस के निशाने पर इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के कुछ कंटेस्टेंट्स आए हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) को कोबरा कांड में बेल मिली, तो मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) हुक्का बार रेड में फंस गए। अब यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' के ही कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल को लेकर भी एक खबर सामने आई है। 

'बिग बॉस 17' में अनुराग डोभाल को 'जोकर' कह कर बुरी तरह ट्रोल किया जाता रहा। सोशल मीडिया पर उनके हेटर्स भी इस नाम से उन्हें चिढ़ाना बंद नहीं करते है। इस बीच 'यूके07 राइडर' और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अनुराग डोभाल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने उनके फैंस को हैरत में डाल दिया।

अनुराग डोभाल को लेकर आई ये खबर

अनुराग ने हाल ही में लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदी, लेकिन हादसा तो तब हो गया, जब गाड़ी खरीदते ही वह सीज भी हो गई। इस गाड़ी को उन्होंने क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ शूट करने के लिए खरीदा था। चेन्नई में गाड़ी को सीज कर ली गई। अनुराग ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। गाड़ी सीज होने के साथ ही उन पर हेवी पेनल्टी भी लगी।

अनुराग पर लगी ये पेनल्टी

लैंबोर्गिनी खरीदकर अनुराग का चेन्नई से दिल्ली जाने का प्लान था। उन्होंने कार को फ्लैटबेड पर ले जाने का फैसला किया था, जिसकी कीमत 2.5 लाख से भी ज्यादा थी। लेकिन यहां ट्रक की गलती के कारण उन्हें खामियाजा भगुतना पड़ा। अनुराग ने बताया कार को एक ट्रक में फ्लैटबेड कर ले जाया जाना था। इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

जिस ट्रक पर कार ले जाई जानी थी, उसके कागजात अधूरे थे। एसटीओ ने ट्रक को तो जब्त किया ही, साथ ही लैंबोर्गिनी भी जब्त कर ली और इसके लिए उन पर 3 से 3.5 करोड़ तक की पेनल्टी भी लगी। हालांकि, बाद में ये मैटर सॉर्ट आउट हो गया।

बता दें कि अनुराग के पहले एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी को लेकर बुरी खबर आई। 20 मार्च को एल्विश को सांप की सप्लाई मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अब वह बेल पर हैं। उनके बाद मुनव्वर फारूकी को लेकर खबर आई कि मुंबई में हुक्का बार में पड़ी छापेमारी में उन्हें हिरासत में लिया गया। हालांकि, रिजल्ट पॉजिटिव आने पर बाद में कॉमेडियन को छोड़ दिया गया। अब 'बिग बॉस' के ही अनुराग डोभाल पर ये मुसीबत आ गई। हालांकि, अब उनका मामला भी क्लियर है।

यह भी पढ़ें: देर रात मुंबई पुलिस की हिरासत में Munawar Faruqui, हुक्का बार पर छापेमारी में पकड़े गए कॉमेडियन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।