Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जेल से बाहर आने के बाद Elvish Yadav पहुंचे सूरत, पहली पब्लिक अपीयरेंस में स्वैग से मारी एंट्री, क्रेजी हुए फैंस

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 05:37 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के लिए बीते कुछ दिन अच्छे नहीं गए। उनका एक हफ्ता जेल में यूं ही कट गया। हालांकि होली से पहले वह बाहर भी आ ...और पढ़ें

    सूरत पहुंचे एल्विश यादव. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सूरत पहुंचे एल्विश यादव. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. साप की तस्करी मामले में जेल में बंद थे एल्विश यादव
    2. जेल से बाहर आने के बाद दी पहली पब्लिक अपीयरेंस
    3. सूरत पहुंचे एल्विश यादव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्वश यादव (Elvish Yadav) जेल से बाहर आ चुके हैं। पिछले कुछ दिन उनके और उनकी फैमिली के लिए काफी दर्दभरे रहे। फैंस भी उनके जल्द से जल्द बाहर निकलने की दुआ करने लगे और उनकी दुआएं काम भी आईं। एल्विश प्रोफेशनल वर्ल्ड में हाइपर एक्टिव हो गए हैं। जेल से बाहर आते ही उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस सामने आई है।

    जेल से बाहर आने के बाद दी पहली अपीयरेंस

    एल्विश यादव बीते दिनों कई वजहों से चर्चा में रहे। पहले यूट्यूबर मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) के साथ मारपीट और फिर रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप में उन्हें नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया था। दावा किाया गया था कि एल्विश ने सांप का जहर सप्लाई करने की बात कबूली थी। जेल में एल्विश के एक हफ्ते ऐसे ही बीत गए। अब जब वह जेल से बाहर आ गए है और आते ही उन्होंने गुजरात के सूरत में अपना रंग जमाया है। 

    एल्विश को देख क्रेजी हुए फैंस

    एल्विश यादव 25 मार्च को सूरत में फैंस के साथ होली मनाएंगे। दरअसल, वह यहां होली से जुड़े एक इवेंट में पार्टिसिपेट करेंगे। एल्विश ने कहा कि वह न सिर्फ परफॉर्म करेंगे, बल्कि फैंस से मुलाकात भी करेंगे। इसी सिलसिले में एल्विश सूरत पहुंचे हैं। यहां उन्हें अपने बीच देखते ही सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ क्रेजी हो गई। कहना गलता नहीं होगा कि इतना सब होने के बाद भी लोगों में 'सिस्टम हैंग' करने वाले एल्विश का क्रेज कम नहीं हुआ है।

    जेल से बाहर आने के बाद बोले एल्विश यादव

    जेल से बाहर आने के बाद एल्विश ने अपना व्लॉग अपडेट किया। इसमें उन्होंने कहा, ''जो एक सप्ताह बीता, इसमें कोई संदेह नहीं, वह जीवन का बहुत बुरा दौर था। उस समय के बारे में क्या बात करूं जब मैं जेल के अंदर था। ना हम कुछ गलत कहते हैं, ना कुछ गलत करते हैं। मैं भी इसका सामना करूंगा। भगवान न करे कि किसी को भी ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़े जिस तरह मुझे करना पड़ा। लेकिन यह ठीक है, जीवन का हिस्सा है। मैं करूंगा।''

    यह भी पढ़ें: 'जिंदगी का सबसे बुरा फेज...' रिहाई के बाद Elvish Yadav का पहली बार छलका दर्द, जेल से लाए ये खास चीज

    खबरें और भी