यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi के मौके पर Suniel Shetty ने विश कर दिया ये त्योहार, यूजर बोले- 'अन्ना आपसे ये उम्मीद नहीं थी'
देश भर में 24 मार्च को छोटी होली (Holi) का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ पैपराज ...और पढ़ें

HighLights
- सुनील शेट्टी टीवी शो डांस दीवाने सीजन में आ रहे हैं नजर
- सुनील शेट्टी ने पैपराजी को दे दी दिवाली की बधाई
- यूजर बोले होली है अन्ना दिवाली नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों टीवी का डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने सीजन 4' में नज़र आ रहे हैं। ये सेलेब्स इस शो में बतौर जज के रूप में दिखाई दे रहे हैं। 24 मार्च को सेलेब्स शो की शूटिंग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) पैपराजी को कुछ ऐसा कहा, जिसे सोशल मीडिया वह ट्रोल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने किया 'सपनों की रानी' Madhuri Dixit संग डांस, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी
सुनील शेट्टी से हुई भूल
दरअसल, देश भर में 24 मार्च को छोटी होली (Holi) का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जाते-जाते वहां मौजूद पैप्स को 'हैप्पी दिवाली' बोल देते हैं। ये सुन माधुरी भी थोड़ा हैरान होती नजर आती हैं और हंसती हैं। वहां मौजूद पैप्स अन्ना को बोलते हैं, सर हैप्पी होली है दिवाली नहीं।
View this post on Instagram
यूजर कर रहे हैं ट्रोल
सुनील शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपको अपने त्योहार भी याद नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, आपसे ये उम्मीद नहीं थी अन्ना। तीसरे यूजर ने लिखा- हैप्पी न्यू ईयर। एक अन्य ने लिखा- आप दोनों को क्रिसमस की भी बधाई आज ही।
यह भी पढ़ें- Holi 2024: बॉलीवुड के इन सितारों की शादी के बाद होगी पहली होली, जमकर एक-दूजे पर बरसाएंगे रंग