आप जैसा पिता पाकर.... Sunil Dutt की 21वीं डेथ एनिवर्सरी पर संजय दत्त का इमोशनल पोस्ट
वेटरन एक्टर रहे सुनील दत्त की आज 21वीं डेथ एनिवर्सरी मनाई जा रही है और इस मौके पर संजय दत्त का पोस्ट सामने आया है। ...और पढ़ें

सुनील दत्त और संजय दत्त (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
साल 2006 में हुआ था सुनील दत्त का निधन
संजय दत्त को आई पिता सुनील दत्त की याद
इमोशनल कर देगा संजय का पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुनील दत्त हिंदी सिनेमा के वो कलाकार थे, जिन्होंने लंबे समय तक बड़े पर्दे पर राज किया था। एक दमदार अभिनेता के तौर पर फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुनील साहब का निधन 21 साल पहले आज ही के दिन हुआ था।
सुनील दत्त की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता संजय दत्त ने अपने पिता को याद किया है और हर बार की तरह इस बार भी एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें सुनील और संजय की कुछ अनसीन तस्वीरें शामिल हैं, आइए एक नजर संजू बाबा के इस पोस्ट पर डाली जाए।
सुनील दत्त की डेथ एनिवर्सरी पर संजय दत्त का पोस्ट
संजय दत्त अपने माता-पिता के बेहद करीब रहे। अक्सर देखा जाता है कि वह सोशल मीडिया पर अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस को याद करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में पता सुनील के डेथ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी तरफ एक पोस्ट आना बनता है।
यह भी पढ़ें- Mukesh के 59 साल पुराने गीत ने बदल दी थी प्यार की परिभाषा, Gen-Z भी गुनगुनाते हैं ये सॉन्ग
-1779795934326.jpg)
25 मई मंगलवार को संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें संजय और सुनील की कई अनसीन तस्वीरें शामिल हैं। इस ट्वीट के कैप्शन में संजय ने लिखा है- पापा, मुझे हमेशा आपकी याद आती है और मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आप मेरी जिंदगी का एक मजबूत सहारा थे, हैं और हमेशा रहेंगे। आप जैसा पिता पाकर मैं खुद को सम्मानित और आभारी महसूस करता हूं।
खबरें और भी
I miss you always dad and I love you, you are and have always been a rock in my life, I am honoured and grateful to have a dad like you. pic.twitter.com/Ksnw7PNAA3
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) May 26, 2026
इस तरह सुनील दत्त की डेथ एनिवर्सरी पर संजय ने उन्हें दिल से याद किया है। बता दें कि 25 मई 2005 को हार्ट अटैक की वजह से सुनील साहब का निधन हुआ था। एक सफल अभिनेता होने के अलावा वह कद्दावर राजनेता भी रहे थे।
संजय दत्त की अपकमिंग मूवीज
इसके अलावा बात की जाए संजय दत्त के वर्क फ्रंट के बारे में तो धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद संजय की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी हो गई है। जिनमें मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल का नाम शामिल है। इसके अलावा संजय की बहुचर्चित फिल्म खलनायक का पार्ट 2 हाल ही में अनाउंस हुआ है, जिसका निर्देशन सुभाष घई करने वाले हैं। इसके अलावा अन्य कई मूवीज में संजय की झलक देखने को मिलेगी।