Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunil Grover Birthday: 'रिंकू भाभी' और 'गुत्थी' बनने से पहले इन हिट फिल्मों में नजर आ चुके थे सुनील ग्रोवर

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 11:32 AM (IST)

    Sunil Grover Birthday टीवी के पॉप्युलर शो द कपिल शर्मा शो के डॉ. गुलाटी रिंकू भाभी तो कभी गुत्थी के किरदार से सबको हसाने वाले सुनील ग्रोवर का आज यानी ...और पढ़ें

    TV popular Comedian Sunil Grover Birthday. Photo- Screenshot
    TV popular Comedian Sunil Grover Birthday. Photo- Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunil Grover Birthday: एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हिन्दी सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं, जो जब भी स्क्रीन पर दिखाई देता है तो लोग हंसने को मजबूर हो जाते हैं। सुनील का अभिनय इतना जोरदार है कि स्क्रीन पर उनका होना ही लाफ्टर की गारंटी बन जाता है।

    कपिल शर्मा शो में उनके निभाए किरदार रिंकू भाभी, गुत्थी और डॉ. गुलाटी को आज भी लोग याद करते हैं। कॉमेडी जगत में उनका नाम ही काफी है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। तीन अगस्त 1977 को जन्मे सुनील इस साल 46 वर्ष के हो जाएंगे। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी संघर्ष की कहानी।

    बचपन से ही बनना चाहते थे एक्टर

    हरियाणा के डबवाली में जन्मे सुनील ग्रोवर के पिता का नाम जे एन ग्रोवर हैं। आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई करने के बाद अभिनेता ने गुरु नानक कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। बचपन से ही अभिनय में रुचि होने की वजह से उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से थिएटर में अपनी डिग्री पूरी की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

    जसपाल भट्टी के शो से की शुरुआत

    काफी समय तक थिएटर में काम करने के बाद उन्हें मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी के शो प्रोफेसर मनी प्लांट में काम करने का मौका मिला। इस शो के बाद वह सब टीवी के मशहूर साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गू में भी नजर आए। यह शो तो ज्यादा दिनो तक नहीं चला, लेकिन उनके अभिनय ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनी ली थी।

    खबरें और भी

    फिर इसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस शो के बाद उन्होंने चला लल्लन हीरो बनने, क्या पांचवी फेल चंपू है, कॉमेडी सर्कस और मेड इन इंडिया जैसे शोज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया।

    द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में भी आए नजर

    सुनील ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। 1998 में प्यार तो होना ही था में वो बार्बर के किरदार में थे। ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘फकीरा’, ‘जिला गाजियाबाद’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘गजनी’ और ‘भारत’ जैसी फिल्में कीं। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान में सुनील ग्रोवर भी एक महत्वपूर्ण किरदार में दिखने वाले हैं। 

    Photo- Screenshot 

    जी 5 पर बतौर लीड़ एक्टर आईं दो वेब सीरीज

    सुनील ग्रोवर अब ओटीटी स्पेस में भी उतर पड़े हैं। साल 2021 में उनकी सनफ्लॉवर सीरीज जी5 पर रिलीज हुई थी, जो क्राइम कॉमेडी जॉनर की है। इसका दूसरा सीजन आने वाला है। इस साल जी5 की ही वेब सीरीज यूनाइटेड कच्चे में भी वो लीड रोल में नजर आ चुके हैं। यह लंदन में माइग्रेंट्स की स्थिति को दिखाने वाली सीरीज है। सनफ्लॉवर से पहले सुनील ने सैफ अली खान स्टारर सीरीज तांडव में भी अहम किरदार निभाया था।

    द कपिल शर्मा शो से बनाई अपनी पहचान

    अभिनेता को असल पहचान कपिल शर्मा के शो से मिली। इस शो में सुनील ग्रोवर गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर गुलाटी जैसे मशहूर किरदारों में नजर आए। इन किरदारों के जरिए ना सिर्फ अभिनेता ने दर्शकों को खूब हंसाया बल्कि घर-घर अपनी पहचान भी बना ली।

    Photo- Screenshot/ Youtube

    कपील शर्मा से हुआ था झगड़ा 

    कपिल शर्मा के साथ हुए एक झगड़े की वजह से सुनील ने इस शो से दूरी बना ली थी। उन्होंने शो में काम करने से साफ इनकार कर दिया था। कपील के माफी मांगने के बाद भी सुनील शो पर वापस नहीं लौटे थे। वहीं, निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता ने पेशे से इंटीरियर डिजाइनर आरती ग्रोवर से शादी की है। इस कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन है।