विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunil Grover: एक्टिंग से अलग ये क्या कर रहे सुनील ग्रोवर? सड़क किनारे ठेले पर बैठकर भूना भुट्टा, सकते में फैंस

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 24 Jul 2023 01:01 PM (IST)

Sunil Grover सुनील ग्रोवर की गिनती बेस्ट कॉमेडियन में होती है। लोगों को हंसाने का उनका अंदाज बाकियों से बिल्कुल ...और पढ़ें

File Photo of Sunil Grover. Photo Credit: Instagram
File Photo of Sunil Grover. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. सुनील ग्रोवर ने भुना भुट्टा
  2. फैंस के साथ शेयर किया वीडियो
  3. सुनील ग्रोवर को टीवी पर वापस देखने की फैंस ने की मांग

नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' तो छोड़ दिया, लेकिन अपने फैंस को एंटरटेन करना बंद नहीं किया। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसे देखने के बाद फैंस की हंसी छूट जाती है। फैंस भी उनकी लाइफ के बारे में जानने में बहुत इंट्रेस्ट रखत हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि एक्टिंग से अलग वह अपनी जिंदगी में क्या अलग कर रहे हैं।

क्या कर रहे हैं सुनील ग्रोवर?

बारिश का मौसम है। इस सीजन में भुट्टे खाने का अपना ही मजा होता है और सुनील ग्रोवर अपने फैंस को इस मजे का पूरा फील देना चाहते हैं। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें रेहड़ी लगाए भुट्टा भूनते देखा जा सकता है। इस रेहड़ी में फ्रूट्स भी हैं और छल्लियां भी। मूंगफली के दाने भी रखे हैं।

सुनील ग्रोवर दिल लगाकर भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं। वह ठेले पर पलथी बनाकर बैठे हैं और भुट्टों को पंखी करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में सुनील ग्रोवर ने लिखा- नए मिशन की तलाश में हूं।

इसके पहले सुनील ग्रोवर ने रोटियां सेकते हुए कुछ तस्वीरों को शेयर किया था।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Sunil Grover (@whosunilgrover) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सुनील को मिले वीडियो पर ऐसे रिएक्शन

इस वीडियो पर सुनील के फैंस ने जमकर उनकी तारीफ की है, तो कुछ ने टांग खिंचाई भी की है। एक ने लिखा, 'धंधे में टिको कुछ दिन बड़े भैया, तब चलेगा, रोज धंधा बदल रहे हो। सुनील ग्रोवर को फैंस टीवी पर कॉमेडी करते देखना पसंद कर रहे हैं।'एक ने पूछा, 'भाई कब आओगे नए प्रोजेक्ट के साथ आपका इंतजार हो रहा है टीवी पर।'

इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा सुनो सुनील भाई...कपिल के साथ नहीं आना आपको तो कम से कम यूट्यूब में वीडियो बनाना ही स्टार्ट कर दो...क्योंकि आपके जैसी कॉमेडी कोई नहीं कर सकता। प्लीज भाई हंसाओ हमको। अब आपके पुराने एपिसोड देखकर हंसी नहीं रोना आता है...प्लीज वापस आ जाओ...कोई नया शो ही शुरू कर दो।'

सुनील ग्रोवर वर्कफ्रंट

सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। इसके पहले वह 'भारत', 'छुरियां' और 'गब्बर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।