यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunil Grover: कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर की वापसी का दिया संकेत? खुश हो जाएंगे फैंस
Sunil Grover back at the kapil sharma show? पिछले दिनों कृष्णा अभिषेक ने इशारों-इशारों में राजीव ठाकुर को कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद लोग कयास लगाने ल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sunil Grover back at the kapil sharma show?: द कपिल शर्मा शो टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। जो हर वीकेंड किसी न किसी सेलेब्स और अपनी पूरी टीम के साथ आपका मनोरंजन करता है। मेकर्स के साथ आपना मतभेद दूर करके हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने कपिल के शो में वापसी की है। उन्हें शो में सपना के किरदार के लिए काफी काफी पसंद किया जाता रहा है। उनकी वापसी से कॉमेडी में काफी फ्रेशनेस आ गई है। लेटेस्ट एपिसोड में कृष्णा ने राजीव ठाकुर को चिढ़ाते हुए कहा कि पुराने लोग फिर से शो में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं।
सुनील ग्रोवर की होगी वापसी?
कृष्णा अभिषेक के इस कमेंट ने दर्शकों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वो सुनीव ग्रोवर की वापसी को लेकर इशारों-इशारों में कुछ बोल गए। इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में कृष्णा से पूछा गया कि क्या सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी करेंगे। इसका जवाब देते हुए कृष्णा ने कहा, "क्यों नहीं? क्यों नहीं होगी? वो उनके ऊपर है। वो भी बड़े कमाल के कलाकार हैं। सुनील का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। सुनील बहुत अच्छा परफॉर्म करते हैं। मजा आएगा जब हम सब लोग स्टेज पर होंगे एक दिन, भगवान करे ऐसा हो। मैं बहुत पॉजिटिव हूं और ऐसा होना चाहिए।”
.jpg)
कृष्णा अभिषेक ने किसकी तरफ किया इशारा
आपको बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर शो की हिट जोड़ी बन गए थे। सुनील कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में गुत्थी, डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय थे। हालांकि, कपिल और सुनील ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उनके बीच बहस की खबरें इंटरनेट पर सामने आईं। विदेशी दौरे के बाद वापसी के दौरान सुनील और कपिल के बीच झगड़े की खबर आई थीं और तब से ही द कपिल शर्मा शो से सुनील गायब हैं।
.jpg)
साल 2017 से शो से गायब है सुनील ग्रोवर
दर्शकों के पसंदीदा शो में कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह, सृष्टि रोडे, गौरव दुबे, इश्तियाक खान, सिद्धार्थ सागर और श्रीकांत जी मस्की भी हैं। अर्चना पूरन सिंह गेस्ट जज के तौर पर बैठती हैं और टीम के अन्य साथियों की तरह ही एंटरटेन करती हैं।