'14 साल का वनवास हुआ खत्म', सुनीता ने लगाया भांजे Krushna Abhishek को गले...फिर क्यों आगबबूला हो रहे हैं फैंस?
सुनीता आहूजा ने लंबे समय से कृष्णा अभिषेक से अपनी लड़ाई खत्म करके उन्हें गले लगा लिया है। 14 साल बाद एक साथ आए कृष्णा-सुनीता को देखकर फैंस क्यों नाराज ...और पढ़ें

कृष्णा अभिषेक-सुनीता के बीच खत्म हुई लड़ाई/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के बीच पिछले काफी सालों से टेंशन चल रही थी। वे अक्सर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हटते थे। कई बार ऐसी खबरें आईं कि उनके बीच 'ऑल इज वेल' हो गया है, लेकिन गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के किसी न किसी बयान से बात बनते-बनते बिगड़ जाती थी।
अब फाइनली 14 साल से चली आ रही यह लड़ाई खत्म हो चुकी है, क्योंकि खुद सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह को कैमरे पर कैमरे के सामने प्यार लुटाया। हालांकि, इसके बावजूद इंटरनेट पर फैंस का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आखिर क्या है फैंस की नाराजगी की वजह? आइए जानते हैं:
बहू और भांजे को गले लगाती दिखीं सुनीता आहूजा
बुधवार को सोशल मीडिया पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में ये तीनों 'लाफ्टर शेफ्स' (Laughter Chefs 3) के सेट पर पैपराजी को एक साथ पोज करते हुए काफी खुश नजर आए और अपने 14 साल के लंबे झगड़े का अंत कर दिया।
वायरल वीडियो में सुनीता के एक तरफ कृष्णा हैं और दूसरी तरफ कश्मीरा। उन्होंने न सिर्फ अपने इस आपसी विवाद को खत्म किया, बल्कि कॉमेडी रियलिटी शो के सेट पर एक-दूसरे के साथ 'ट्विनिंग' करते हुए भी दिखाई दिए। पैपराजी को पोज देते हुए सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में कृष्णा के सामने कहा, "आज 14 साल का वनवास खत्म हुआ है।" इसके जवाब में बहू कश्मीरा ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अब किसी और का शुरू होगा।'
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- AI से बने बच्चे... गोविंदा की मूवी से कॉपी; Varun Dhawan की फिल्म का टीजर देख इंटरनेट का हुआ भेजा फ्राई
View this post on Instagram
Video Credit- Instant Bollywood
पैचअप के बाद भी क्यों नाखुश दिखे फैंस?
इस रीयूनियन वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ फैंस परिवार के एक होने पर प्यार लुटा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इस बात से खासा नाराज हैं कि इस बड़े मौके पर 'मामा' गोविंदा नजर नहीं आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "गोविंदा को कहां छोड़ आई हो सुनीता मैम... उनके बिना यह फैमिली रीयूनियन अधूरा है।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "कृष्णा अब गोविंदा सर से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं यूथ के बीच में, कहीं सुनीता ने इस वजह से तो दोबारा पैचअप नहीं किया है?" एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, "मामा जिनसे असली झगड़ा था, वो तो यहां हैं ही नहीं।"

कैसे शुरू हुआ था कृष्णा-गोविंदा का झगड़ा?
आपको बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच के झगड़े का मुख्य कारण पारिवारिक गलतफहमियां, निजी टिप्पणियां और मीडिया में दिए गए बयानों का दौर था। दोनों के बीच साल 2016 में विवाद तब और ज्यादा गहरा गया था, जब कृष्णा ने एक कॉमेडी शो में गोविंदा को लेकर मजाकिया अंदाज में तंज कसा था। एक छोटे से मजाक से शुरू हुआ यह विवाद जल्द ही दोनों परिवारों के बीच एक बड़े तनाव में बदल गया था, जो अब जाकर सुलझता हुआ नजर आ रहा है।