Krushna Abhishek का बयान सुनकर कहीं फिर रूठ न जाएं मामा Govinda, कॉमेडियन बोले- 'वह लीजेंड हैं'
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के रिश्ते में मतभेद की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कृ ...और पढ़ें

कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा के दावों पर किया रिएक्ट/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा पिछले कुछ समय से पत्नी सुनीता आहूजा की वजह से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ने 63 वर्षीय अभिनेता पर आरोप लगाया है कि गोविंदा का किसी युवा महिला के साथ अफेयर है।
गोविंदा ने हाल ही में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने यह दावा किया है कि सुनीता और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो उनके खिलाफ एक साजिश है। गोविंदा की इस बयानबाजी को सुनकर कृष्णा अभिषेक खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिससे मामा-भांजे के रिश्ते में कड़वाहट और बढ़ सकती है।
मामा अलग नजरिए से चीजें देखते हैं
'लाफ्टर शेफ्स' फेम कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने एचटी सिटी से बातचीत में कहा, "मैं गोविंदा मामा से बहुत प्यार करता हूं और उनका आदर करता हूं। वह लीजेंड हैं, लेकिन उनके ख्यालात बिल्कुल अलग ही हैं। तो शायद ये एक कारण हो सकता है कि वह चीजों को अलग तरह से देखते हैं। यही सेम बयान लोग पॉजिटिव भी तरह से भी लेंगे और ताने के तरीके से भी लेंगे। मैं हर चीज जो पॉजिटिव तरीके से लेता हूं।"
यह भी पढ़ें- वेब सीरीज से गोविंदा के भांजे करने जा रहे कमबैक, OTT पर दिखेगा भोजपुरी स्टार का नया अवतार
कृष्णा को लेकर गोविंदा ने किया था ये दावा
दरअसल, पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर रिएक्ट करते हुए गोविंदा ने कहा, "मैंने कितनी बार शादी की है? 40 साल हो चुके हैं। क्या मैंने 2-3 बार शादी की है? वह लोग जो बहुत बार शादी करते हैं, उनकी पत्नियां कुछ नहीं कहतीं और अपनी जिंदगी में मजे कर रहे हैं। जो लोग फिल्म लाइन में हैं, वह ये सब चीजे डिस्कस नहीं करते हैं। मैंने इस इंडस्ट्री में शायद ही किसी को बेदाग देखा हो।"
खबरें और भी
गोविंदा ने ये भी दावा किया कि उनकी पत्नी और कृष्णा को उनके खिलाफ यूज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "अगर आप कृष्णा अभिषेक का टीवी शो देखें, तो राइटर उन्हें ऐसी चीजें लिखकर देते हैं, जिससे मेरी इंसल्ट हो। मैंने उससे कहा था कि उसका इस्तेमाल मेरी इंसल्ट करने के लिए किया जा रहा है और उसे सावधान रहना चाहिए। जब मैंने कृष्णा को आगाह किया, तो सुनीता नाराज हो गईं। मुझे समझ नहीं आता कि ये लोग कब एक-दूसरे से नाराज हो जाते हैं और कब साथ हो जाते हैं। मैं शांत स्वभाव का आदमी हूं।"